Move to Jagran APP

मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव : छह सदस्‍यों के लिए कब और कैसे होगा चुनाव, जानिए

आने वाली 30 जनवरी को नगर निगम मेरठ की कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव होना है। नगर निगम ने कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव का कार्यक्रम अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन ने जारी कर दिया गया है। निगम में अब इसकी तैयारियां चल रही हैं।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 08:00 AM (IST)
मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव : छह सदस्‍यों के लिए कब और कैसे होगा चुनाव, जानिए
मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव तीस जनवरी को होगा।

मेरठ, जेएनएन। नगर निगम मेरठ की कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव 30 जनवरी को होना है। जिसकी तैयारी में नगर निगम जुट गया है। इस चुनाव के बाद कार्यकारिणी पूरी हो जाएगी। नगर निगम ने कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव का कार्यक्रम अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन ने जारी कर दिया गया है।

loksabha election banner

30 जनवरी को सुबह नौ बजे से 10 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र जमा करने का समय सुबह 10 बजे से 11.15 बजे तक रहेगा। नामांकन पत्रों की जांच सुबह 11.15 बजे से दोपहर 12 बजे तक, नामांकन पत्रों की वापसी दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक होगी। चुनाव का समय दोपहर दो बजे से शाम 4.15 बजे तक रहेगा।

मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा शाम 4.30 बजे के बाद की जाएगी। इस चुनाव में महापौर समेत कुल 89 पार्षद मतदान करेंगे। जबकि आठ पदेन सदस्यों में सांसद, विधायक, राज्यसभा सदस्य, विधान परिषद सदस्य मतदान करेंगे। कुल 97 मतदाता छह सदस्य चुनेंगे। इन छह सदस्यों के चुनाव के साथ कार्यकारिणी के 12 सदस्यों की निर्धारित संख्या पूरी हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.