विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कब्र से निकलकर साजिश का रहस्य खोलेगी पति की लाश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा था मौत के घाट

Published: Wed, 07 Oct 2026 12:07 PM (IST)

मेरठ में पत्नी इलमा ने प्रेमी अमन और उसके साथी के साथ मिलकर पति तालिब की हत्या कर दी थी।

पति के साथ इलमा।

पति के साथ इलमा।

HighLights

  1. पत्नी इलमा ने प्रेमी अमन संग पति तालिब की हत्या की।

  2. हार्ट अटैक बताकर शव दफनाया, मोबाइल से खुला हत्या का राज।

  3. पुलिस ने कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम की अनुमति मांगी है।

जागरण संवाददाता, मेरठ। मुस्कान रस्तोगी के बाद रविता, फिर दामनी और अब इलमा का नाम भी पति की हत्यारोपित महिलाओं की सूची में जुड़ गया है। इलमा ने अपने प्रेमी और उसके साथी संग मिलकर पति तालिब की हत्या की। परिवार वालों के सामने हार्ट अटैक से उसकी मौत का नाटक करते हुए शव को सिपुर्द-ए-खाक भी करा दिया।

बाद में तालिब के मोबाइल में मिली रिकार्डिंग से हत्या का राजफाश हुआ तो इलमा ने जुर्म कुबूल लिया। इलमा और उसके प्रेमी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। तालिब का शव कब्र से निकालने के लिए पुलिस ने डीएम मुजफ्फरनगर से अनुमति मांगी है। यदि अनुमति मिली तो बुधवार को शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

यह है पूरा मामला

लोहिया नगर थानाक्षेत्र में फतेहउल्लापुर की कच्ची जाकिर कालोनी निवासी तालिब की 28 सितंबर को मौत हो गई थी। पत्नी इलमा ने बताया कि हार्ट अटैक से तालिब की मौत हुई है। उसकी बातों पर भरोसा कर स्वजन शव को तालिब के गांव मुजफ्फरनगर जिले के रसूलपुर दबेड़ी ले गए और सिपुर्द-ए-खाक कर दिया। सिपुर्द-ए-खाक से पूर्व ही इलमा ने घर का कीमती सामान पैक करना शुरू कर दिया था।

शक होने पर स्वजन ने इलमा से तालिब का मोबाइल फोन मांगा, लेकिन इलमा ने इनकार कर दिया। दो अक्टूबर को तालिब का मोबाइल कपड़ों में मिला था। मोबाइल की आडियो रिकार्डिंग से पता चला कि तालिब ने इलमा की पिटाई की थी। तब इलमा से पूछताछ की गई।

इस तरह हुई थी वारदात

28 सितंबर को घर पर दंपती में कहासुनी के बाद तालिब ने इलमा की पिटाई कर दी थी। इसके बाद इलमा ने अपने प्रेमी अमन को फोन किया तो अमन 15 मिनट बाद अपने साथी संग पहुंचा। अमन ने तालिब की पिटाई की। इसके बाद इलमा ने तालिब के पैर पकड़े और अमन व उसके साथी ने दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

जाते समय अमन ने कहा था, टेंशन मत लेना। इद्दत के बाद हम साथ रहेंगे। सोमवार को लोहिया नगर थाने में इलमा और उसके प्रेमी अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

एक साल पहले हुए थे प्रेम संबंध

अमन किराये पर ई-रिक्शा चलाता है। इलमा किसी ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। एक साल पहले इलमा की मुलाकात ब्यूटी पार्लर में अमन से हुई थी। तालिब को उनके प्रेम संबंधों की भनक लग गई थी।

इलमा ने प्रेमी व उसके दोस्त संग मिलकर तालिब की हत्या की थी। तालिब का शव कब्र से निकलवाने के लिए डीएम मुजफ्फरनगर से अनुमति मांगी है। बुधवार को अनुमति मिली तो बुधवार को ही शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर अमन और इलमा को गिरफ्तार करेगी।

-संग्राम सिंह, सीओ

यह भी पढ़ें- सोनभद्र में प्रेम संबंध के शक में पति ने चाकू से गोदकर की पत्नी की हत्या

यह भी पढ़ें- प्रेम संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या, सीने में चाकू घोंपा, फरार पति का सुराग लगाने के लिए खंगाल रहे CCTV