यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Meerut Murder: खौफनाक था मंजर... कातिलों की क्रूरता देख कांप उठा हर कोई; महिला पुलिसकर्मी करने लगी उल्टियां
यूपी के मेरठ में राजमिस्त्री उसकी पत्नी व तीन मासूम बच्चियों की बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी गई। हत्या ...और पढ़ें

HighLights
- कातिलों की हैवानियत के आगे क्रूरता भी कांप गई
- बेड के बाक्स में आसमां और अदीबा का शव एक साइड तो दूसरी साइड अक्सा और जिया थीं-
- मोईन के हाथ पैर बांधे थे, सिर से खून बह रहा था, बोरे से खून से सना अदीबा का शव निकाला
जागरण संवाददाता, मेरठ। सुहेल गार्डन में एक बड़े कमरे के घर का नजारा देखकर क्रूरता भी कांप गई। शव उठाने वाले पुलिसकर्मियों की हिम्मत भी जवाब दे गई। यही कारण था कि शव उठाने वाली महिला पुलिसकर्मी उल्टियां करने लगी थीं। मोईन का परिवार साजिद के एक कमरे के मकान में रह रहा था। कमरा काफी बड़ा था। इसी में रसोई थीं, यहीं पर पूरा परिवार एक साथ सोता था। गुरुवार को परिवार के लोग छत के रास्ते घर में घुसे। बेड खून से सना था, फर्श पर खून बह रहा था।

दो माह पहले ही रुड़की से आया था परिवार
पांच भाइयों में सबसे मेहनत करता था मोईन
