विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, पत्थर काटने की मशीन से काटा गया गला… बंद मकान में मिली लाशें

Published: Thu, 09 Jan 2025 10:23 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 10 Jan 2025 02:32 AM (GMT+05:30)

मेरठ के सुहैल गार्डन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक टाइल पत्थर के कारीगर ...और पढ़ें

मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, बंद मकान में मिली लाशें, सनसनी का माहौल
मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, बंद मकान में मिली लाशें, सनसनी का माहौल

HighLights

  1. महिला व तीन बच्चों का गला काटकर बेड के बॉक्स में डाला, गठरी में बंधा हुआ था युवक
  2. मकान ताला बंद मिलने पर हुआ शक, ताला तोड़कर देखा तो लहूलुहान घर में मिले पांच शव

जागरण संवाददाता, मेरठ। गुरुवार को ठंडक व सर्द हवाओं के बीच सुहैल गार्डन में हुई पांच हत्याओं ने शहर का माहौल गर्मा दिया। टाइल पत्थर के कारीगर, उसकी पत्नी व तीन मासूम बच्चियों की पत्थर काटने के मशीन से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पांचों को हत्यारों ने वहशियाना तरीके मशीन से काटा। 

पत्थर कारीगर की गर्दन काटने के बाद उसे गठरी में बांधकर कमरे के बाहर फेंक दिया, जबकि पत्नी व तीन मासूम बच्चियों की हत्या के बाद उन्हें बेड में बने बॉक्स में डाल दिया। हत्या के बाद बदमाश मकान के मेन गेट का ताला लगाकर फरार हो गए। 

कई दिन से मकान के गेट पर ताला लगा होने पर शक होने पर मृतक के भाई ने ताला तोड़ा तो हत्या का पता चला। पांच हत्या की सूचना से जिला पुलिस में हड़कंप मच गया। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। पांच हत्या से लिसाड़ी गेट क्षेत्र व शहर में सनसनी फैल गई है।

ठेके पर काम करता था मोइन

रुड़की निवासी 35 वर्षीय मोइन पुत्र नसीर राजमिस्त्री के साथ ही टायल व पत्थर लगाने का काम करता है। वह ठेके पर काम करता था। सुहेल गार्डन में मोइन साजिद के मकान पर किराए पर रहता था। पास में ही वह पत्थर लगाने का काम करता है। मोइन के साथ पत्नी 32 वर्षीय आसमां, 9 वर्षीय बेटी अक्सा, दो वर्षीय अजीजा व एक वर्षीय अलीना एक कमरे के मकान में रहती थी। 

शक होने पर भाई ने खोला दरवाजा

मोइन के भाई अमजद ने बताया कि कई दिनों से मोइन के घर के मुख्य गेट का ताला लगा हुआ था। उन्होंने समझा कि वह कहीं बाहर गया है। गुरुवार सुबह अमजद की पत्नी नजराना मोइन के घर पहुंची। ताला बंद देखकर उसने मोबाइल पर कॉल की, फोन नहीं उठा। वह वापस आ गई। 

घर जाकर उसने कई बार फोन किए, लेकिन बात नहीं हुई। फिर फोन बंद आने लगा। शक होने पर वह पति व अन्य लोगों के साथ मोइन के घर पहुंची। ताला तोड़कर अंदए गए तो चारों और खून फैला था। 

खून से सनी पत्थर काटने की मशीन मिली

मोइन का शव एक गठरी में बंधा बरामदे में पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो आसमा व तीनों बच्चियां बेड के बाक्स में लहूलुहान हालत में पड़ी थी। सभी के गले कटे हुए थे। फर्श पर खून बहा था। दीवारों पर भी खून के छींटे थे। मोइन से कुछ दूर ही खून से सनी पत्थर काटने की मशीन पड़ी थी। माना जा रहा है कि इसी से सभी के गले काटे गए हैं। 

सूचना पर लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर सुभाष गौतम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को सूचना दी। पांच हत्याओं से हड़कंप मच गया। हजारों लोगों की भीड़ मौके पर जमा है। 

एडीजी डीके ठाकुर, डीआईजी  कलानिधि नैथानी, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा व एसपी सिटी मौके पर है और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। परिजनों से पूछताछ कर आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ हत्याकांड मामले में बदर की सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम, पुलिस ने जारी की दो तस्वीर

यह भी पढ़ें: मेरठ में महिला पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी; शूटरों की तलाश में जुटी पुल‍िस