विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ की वो रोड जहां अचानक लग गया भयंकर जाम, दूर-दूर तक बस गाड़ियां; वजह भी चल गई पता

Published: Wed, 27 May 2026 02:51 PM (IST)

परीक्षितगढ़ मार्ग बंद होने और यातायात डायवर्ट होने से मवाना रोड पर भीषण जाम लग गया। यातायात पुलिस द्वारा उचित ...और पढ़ें

मवाना रोड पर लगा जाम ---जागरण

मवाना रोड पर लगा जाम ---जागरण


HighLights

  1. परीक्षितगढ़ मार्ग बंद होने से मवाना रोड पर यातायात बढ़ा।

  2. यातायात पुलिस के इंतजाम नाकाफी, भीषण जाम की स्थिति।

  3. शरबत वितरण और डायवर्जन से जाम की समस्या बढ़ी।

जागरण संवाददाता, मेरठ। पुलिया निर्माण होने से परीक्षिगढ़ मार्ग बंद है, ऐसे में उक्त मार्ग का यातायात मवाना रोड से निकाला जा रहा है। इसी वजह से मवाना रोड पर यातायात दोगुणा हो गया, जिसके चलते मवाना रोड पर गंगानगर तक जाम लगा रहा है। पुलिस ने परीक्षितगढ़ मार्ग का यातायात मवाना रोड पर डालने के बाद जाम से निपटने के कोई इंतजाम नहीं किए। यही कारण था कि मंगलवार को भयंकर जाम लगा रहा।

मंगलवार को मवाना रोड पर सुबह और शाम के समय भयंकर जाम लग गया। परीक्षितगढ़ मार्ग का यातायात मवाना रोड पर आ जाने की वजह से जाम लगा हुआ था। यातायात पुलिस ने इससे निपटने के कोई इंतजाम नहीं किए। यातायात बढ़ने के साथ पुलिस ने यातायात संचालन के कोई इंतजाम नहीं किए।

सड़क पर शरबत पिलाने की वजह से भी यातायात रुका हुआ था। दरअसल, वाहनों को रोक कर उनमें सवार लोगों को शरबत पिलाया जा रहा है। यह भी जाम का कारण बन रहा था।

एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मवाना चौपले पर अतिरिक्त पुलिस लगा दी गई थी। ताकि चौपले पर यातायात न रूक सकें। एसपी यातायात ने बताया कि गंगानगर तब यातायात पुलिस को लगाया जाएगा। ताकि यातायात का संचालन सही से हो सकें। उसके लिए गंगानगर और सिविल लाइंस पुलिस को भी आदेश दिया गया है। उसके अलावा भी दिल्ली रोड पर भी जाम लगा हुआ था।