विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दावा स्मार्ट सिटी का! मेरठ के प्रमुख बाजारों में खंडहर हो गए सार्वजनिक शौचालय, शारदा रोड-पीएल शर्मा में एक भी नहीं

By Dileep Patel Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 13 Nov 2026 07:30 PM (IST)

मेरठ के कैंट और सदर जैसे प्रमुख बाजारों में सार्वजनिक शौचालय खंडहर हो चुके हैं या उपलब्ध नहीं हैं। इससे ...और पढ़ें

खंडहर बना मेरठ सदर बाजार का सार्वजनिक शौचालय। जागरण

खंडहर बना मेरठ सदर बाजार का सार्वजनिक शौचालय। जागरण

HighLights

  1. मेरठ के कैंट व सदर बाजार में सार्वजनिक शौचालय खंडहर।

  2. शारदा रोड व पीएल शर्मा रोड पर एक भी शौचालय नहीं।

  3. स्मार्ट सिटी के दावों के बावजूद ग्राहकों को भारी परेशानी।

जागरण संवाददाता, मेरठ। बाजारों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर जिम्मेदार विभाग उदासीन बने हैं। दैनिक जागरण की टीम ने शुक्रवार को प्रमुख बाजारों में शौचालय की सुविधाओं की पड़ताल की। आबूलेन और बेगमपुल बाजार में तो शौचालय साफ-सुथरे मिले, लेकिन कैंट के चाट बाजार के पास, शिवचौक से आबूलेन रोड पर एमइएस सर्विस सेंटर के पास और सदर बाजार का वर्षों पुराना शौचायल खंडहर मिला, जो उपयोग लायक ही नहीं हैं।

एमइएस सर्विस सेंटर की दीवार से सटे शौचालय की हालत इतनी जर्जर है कि इसे लोहे की चादर से ढक दिया गया है, ताकि लोगों को नजर न आए। इससे आगे कुछ दूर बढ़ते ही दूसरा शौचालय भी जर्जर अवस्था में है। बंगला संख्या 180 की पार्किंग में शौचालय की सीटें उखड़ गई हैं। सबसे दयनीय स्थिति शारदा रोड और पीएल शर्मा रोड की मिली। इन पुराने बाजारों में एक भी सार्वजनिक शौचालय व पिंक टायलेट नहीं है।

स्मार्ट सिटी के दावे के बीच पुराने बाजार शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। खरीदारी करने आए ग्राहकों को परेशानियों से जूझना पड़ता है। सबसे ज्यादा महिला ग्राहक परेशान होती हैं। चाहे नगर निगम हो या कैंट बोर्ड, न तो खंडहर हो चुके शौचालयों को दुरुस्त करा रहे हैं और न नए शौचालय बनाने की इनकी कोई योजना है।

भविष्य की योजना
आबूलेन 300 45-50 हजार फव्वारा चौक,मोती महल होटल के बगल में, आबू प्लाजा में चाट बाजार के पास पुराने को तोड़कर नया बनाने का तैयार हो प्रस्ताव
सदर बाजार 650 40-50 हजार उपयोग लायक एक भी नहीं विधायक निधि से नया बनाने का हो चुका है टेंडर
बांबे बाजार 200 30-40 हजार इनफिनिटी माल के पीछे एक यूरिनल एमइएस सर्विस सेंटर के पास पुराने को तोड़कर नया बनाने का तैयार हो प्रस्ताव

शारदा रोड बाजार 1500 50 से 65 हजार बिजली उपकेंद्र के पास एक यूरिनल नया शौचालय बनाने की अभी कोई योजना नहीं बनी
बेगमपुल रोड बाजार 800 30 से 40 हजार निगम का एक शौचालय है दूसरा बनाने की अभी कोई योजना नहीं
पीएल शर्मा रोड बाजार 1500 50 से 60 हजार एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं, नया बनाने की अभी कोई योजना भी नहीं
लालकुर्ती बाजार 200 50 से 60 हजार निगम का एक शौचालय बेगमपुल-कचहरी रोड पर, दूसरा बनाने की अभी कोई योजना नहीं

शहर सराफा,वैली व खैरनगर बाजार, 1200, 60 से 70 हजार, शहर सराफा में एक यूरिनल टाउनहाल में नया शौचालय बना, लेकिन अभी चालू नहीं
कंकरखेड़ा बाजार 3000 65 से 70 हजार शिवचौक पास एक शौचालय दूसरा बनाने की अभी कोई योजना नहीं

प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है
सदर बाजार में विधायक निधि से बनने जा रहा है। बंगला संख्या 180 पार्किंग क्षेत्र और एमइएस सर्विस सेंटर के पास के शौचालय का मरम्मत कार्य 15 दिनों के भीतर शुरू हो जाएगा। छावनी चाट बाजार के समीप के शौचालय को तोड़कर नया बनाने की अभी योजना नहीं है। इसके लिए भी कैंट विधायक की ओर से प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है। आबूलेन बाजार में महिला-पुरूष शौचालय पर्याप्त हैं।
-जाकिर हुसैन, सीईओ छावनी परिषद।

शौचालय निर्माण का प्रस्ताव बनवाया जाएगा

पिछले साल व्यवस्थित बाजार अभियान में भी शौचालय की मांगें उठी थीं, बेगमपुल रोड बाजार में और शहर सराफा, वैली बाजार, खैरनगर बाजार के लिए घंटाघर स्थित टाउनहाल परिसर में महिलाओं और पुरुषों के लिए नया शौचालय बनाया गया है। पीएल शर्मा रोड और शारदा रोड बाजार में गत दिनों हुई बाजार की बैठकों में व्यापार संघों से जगह बताने के लिए कहा गया था। इसी महीने टीम भेजकर जगह चिह्नित कराई जाएगी। उपयुक्त जगह मिलने पर इन बाजारों में भी शौचालय निर्माण का प्रस्ताव बनवाया जाएगा।
सौरभ गंगवार, नगर आयुक्त।

एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगा
सदर बाजार रंगसाज मुहल्ले के पुराने शौचालय को तोड़कर नया बनाने का काम विधायक निधि से एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने टेंडर फाइनल कर दिया है। यह 21 लाख का काम है। इसके अलावा विधायक निधि से गांधीबाग और औघड़नाथ मंदिर रोड पर नए शौचालय बनेंगे।
-अमित अग्रवाल, कैंट विधायक।

साल भर से सुन रहे हैं कि...
-सदर बाजार के रंगसाज मुहल्ले में वर्षों पुराना शौचालय खंडहर हो गया है। उपयोग लायक नहीं बचा है। सदर बाजार में बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी को आती हैं। साल भर से सुन रहे हैं कि शौचालय का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है, अभी तक नहीं हुआ। कैंट विधायक से बात की है, वह अपनी निधि से बनवाने जा रहे हैं।
सुनील दुआ, महामंत्री, सदर बाजार व्यापार मंडल।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।