विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

meerut lockdown update: 200 लोगों को नमाज पढ़ा रहे मौलाना समेत तीन गिरफ्तार Meerut News

By Prem BhattEdited By:
Published: Thu, 26 Mar 2020 01:17 PM (IST)

कोरोना के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। लोग घरों में कैद हैं बावजूद इसके डाबका गांव में मौलाना एक साथ ...और पढ़ें

meerut lockdown update: 200 लोगों को नमाज पढ़ा रहे मौलाना समेत तीन गिरफ्तार Meerut News
meerut lockdown update: 200 लोगों को नमाज पढ़ा रहे मौलाना समेत तीन गिरफ्तार Meerut News

मेरठ, जेएनएन। meerut lockdown update कोरोना के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। लोग घरों में कैद हैं। बावजूद इसके डाबका गांव में बुधवार को मौलाना एक साथ दो सौ लोगों को नमाज पढ़ा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौलाना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मस्जिद के पास लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग कैद हैं।

क्षेत्रवासियों ने किया विरोध

कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। इसे सफल बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारी दिन-रात सड़कों पर हैं। इसी बीच कंकरखेड़ा के डाबका गांव स्थित मस्जिद में बुधवार को करीब 200 लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंच गए। कुछ क्षेत्रवासियों और बुजुर्गो ने इसका विरोध भी किया, लेकिन लोग नहीं माने। गांव के ही कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

इनकी हुई गिरफ्तारी

कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर बिजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इंस्पेक्टर ने मौलाना सलीम पुत्र मोहम्मद अली निवासी कस्बा सौलाना परतापुर, सुलेमान पुत्र अब्दुल करीम और मोहम्मद शहजाद पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी डाबका को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि वीडियोग्राफी भी पुलिस ने करा ली है।