विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एआई का अनोखा क्रेज, मेरठ में भी 80 के दशक के अंदाज में नजर आए नेता और हस्तियां

Published: Thu, 10 Sep 2026 12:15 AM (IST)

इंटरनेट मीडिया पर 1980 के दशक की रेट्रो तस्वीरों में बदलने का एआई क्रेज मेरठ में भी छाया हुआ है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एआई से 80 के दशक की रेट्रो तस्वीरों का क्रेज मेरठ में।

  2. जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने अपनी तस्वीरें साझा कीं।

  3. एआई ने कपड़े, हेयरस्टाइल, बैकग्राउंड को 80 के दशक में बदला।

जागरण संवाददाता, मेरठ। इंटरनेट मीडिया पर 1980 के दशक की रेट्रो तस्वीरों में बदलकर शेयर करने का क्रेज जब पूरे देश में चला तो फिर मेरठ कहां पीछे रहने वाला था। इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर तस्वीरें तैरने लगीं। इसमें जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, कवि आदि ने फोटो शेयर किए। दरअसल, इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पूरी तस्वीर के लुक को उस दौर के फैशन, स्टाइल और फोटोग्राफी के रंग में ढाला जाता है।

इसमें एआई चेहरे की पहचान को सुरक्षित रखते हुए कपड़े, हेयर स्टाइल, बैकग्राउंड, लाइट और फोटो की क्वालिटी को पूरी तरह बदल देता है। इसमें लोग दिखा रहे हैं कि अगर वे इस वक्त 1980 के दशक में हाेते तो कैसे दिखाई देते। यह ट्रेंड विभिन्न एआई टूल्स पर छाया हुआ है।

विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज व कवि सौरभ जैन सुमन,पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर,महामंत्री संजीव गोयल सिक्का, क्षेत्रीय मंत्री अजय भारद्वाज भराला, महानगर पदाधिकारी रवीश अग्रवाल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सीमा श्रीवास्तव, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने फोटो शेयर किए हैं। इसी तरह से अन्य लोगों ने भी इस ट्रेंड को अपनाया।

यह भी पढ़ें- मेरठ में दो गोदामों पर छापे में 400 किलो विस्फोटक बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच