मेरठ में नवाचार मेला 16 नवंबर को, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक के शिक्षक करेंगे प्रतिभाग
मेरठ में 16 नवंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मवाना खुर्द में एक दिवसीय नवाचार मेले का आयोजन होगा। ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
मेरठ जनपद में 16 नवंबर को नवाचार मेले का आयोजन।
शिक्षक और डायट प्रवक्ता करेंगे अपने नवाचारों का प्रदर्शन।
विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए यह मेला महत्वपूर्ण है।
जागरण संवाददाता, मेरठ। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों तथा डायट के शिक्षक अपने नवाचार से विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगे। इसके लिए जिला स्तर पर 16 नवंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मवाना खुर्द में एक दिवसीय नवाचार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में विभिन्न विद्यालय के शिक्षक एवं डायट के प्रवक्ता अपने नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे। इन नवाचारों के माध्यम से जिले के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रेरित किया जा जाएगा। इसके लिए सभी प्रतिभागियों से 12 नवंबर तक प्रविष्टियां मांगी गई हैं।
जिला स्तरीय नवाचार महोत्सव के लिए प्राथमिक, उच्च प्राथमिक तथा माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व डायट के प्रवक्ताओं द्वारा किए जा रहे नवाचार एवं बेस्ट प्रैक्टिसेस आमंत्रित किए जाएंगे। इसके लिए अधिक से अधिक शिक्षकों को नवाचार एवं बेस्ट प्रैक्टिसेस भेजने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक ब्लाक का प्रतिनिधित्व अनिवार्य किया गया है।
जनपद स्तर पर चारों वर्गों प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों एवं शिक्षक प्रशिक्षक से चयनित चार सर्वश्रेष्ठ नवाचार एवं बेस्ट प्रैक्टिसेस के अभिलेख साफ्ट कापी, पीपीटी, प्रासंगिक दो चित्र तथा वीडियो के साथ निर्धारित प्रारूप पर प्रत्येक माह की 10 तारीख तक udgam.org.in उद्गम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के उपरांत अपलोड किए जाएंगे। ताकि नवाचार एवं बेस्ट प्रैक्टिसेस का प्रयोग प्रदेश के अन्य शिक्षण संस्थानों में किया जा सके। जिला स्तर पर नवाचार महोत्सव में विशेषज्ञों के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ नवाचार एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज का चयन किया जाएगा। संबंधित शिक्षकों को भी आमंत्रित किया जाएगा।