गृहकर के ब्याज में छूट चाहिए तो करें आवेदन, मेरठ में समाप्त होनी वाली है एकमुश्त समाधान योजना
मेरठ में गृहकर की एकमुश्त समाधान योजना के तहत ब्याज में शत-प्रतिशत छूट पाने के लिए 14 नवंबर तक आवेदन ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
गृहकर ब्याज में शत-प्रतिशत छूट का लाभ उठाएं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर है।
नगर निगम कार्यालय या पोर्टल पर आवेदन करें।
जागरण संवाददाता, मेरठ। एकमुश्त समाधान योजना के दो दिन शेष हैं। गृहकर के ब्याज में शत-प्रतिशत छूट चाहिए तो तत्काल आवेदन कर दें। 14 नवंबर की रात 12 बजे तक ही आवेदन स्वीकार होंगे। इसके बाद मूलधन के साथ ब्याज भी देना पड़ेगा। नगर निगम के कर अनुभाग ने कार्यालय और पोर्टल upulbots.in पर आवेदन किए जा सकेंगे।
गृहकर के बकायेदारों के लिए एक मुश्त समाधान योजना 15 अगस्त से शुरू हुई थी। योजना के तहत बकायेदारों के गृहकर पर लगा शत-प्रतिशत ब्याज माफ किया जाना है। योजना का लाभ उठाने के लिए भवन स्वामियों को 14 नवंबर की रात 12 बजे तक का समय बचा है। इस तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। योजना के तहत आए सभी आवेदनों का निस्तारण निगम को 15 दिसंबर तक करना है।
कर अनुभाग के रिकार्ड के अनुसार एक मुश्त समाधान योजना में गुरुवार तक कुल 17,500 आवेदन आए हैं। जिसके सापेक्ष कुल 31 करोड़ रुपये की धनराशि की मांग जनरेट हुई है। लगभग इतना ही गृहकर का ब्याज माफ हुआ है। डिमांड के सापेक्ष लगभग 7.50 करोड़ गृहकर जमा हो चुका है।
नगर निगम अधिकारियों को उम्मीद है कि दो दिनों में यह संख्या 20,000 आवेदन तक पहुंच सकती है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी उदयभान ने कहा कि जिन भवन स्वामियों का लगता है कि उनका गृहकर बढ़ा हुआ है। कई सालों से बकाया है, वह तत्काल पोर्टल या कार्यालय में आकर तत्काल आवेदन कर दें। ताकि योजना का लाभ दिया जा सके।