होली पर दिल्ली-नोएडा के लिए 24 घंटे चलेंगी बसें? सरकार ने एक्स्ट्रा इनकम का भी कर दिया बंदोबस्त
परिवहन निगम ने होली के पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए मेरठ से विशेष बस सेवाओं की घोषणा की है। सोहराब गेट बस अड्डे से लखनऊ के लिए 20 बसें चलेंगी, जबकि भैसाली से भी 4 बसें उपलब्ध होंगी। 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलने वाली इन सेवाओं में दिल्ली, हरिद्वार, नोएडा सहित कई अन्य शहरों के लिए भी बसें होंगी। चालकों और परिचालकों को अतिरिक्त मानदेय भी दिया जाएगा।

होली पर दिल्ली-नोएडा के लिए 24 घंटे चलेंगी बसें? सरकार ने एक्स्ट्रा इनकम का भी कर दिया बंदोबस्त - प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
सोहराब गेट से लखनऊ के लिए 20 अतिरिक्त बसें।
होली के लिए 28 फरवरी से 9 मार्च तक सेवा।
चालक-परिचालकों को मिलेगा अतिरिक्त मानदेय।
जागरण संवाददाता, मेरठ। परिवहन निगम ने होली के पर्व पर लोगों को गंतव्य पर पहुंचाने के लिए अलग अलग रूटों पर बसों का इंतजाम किया है। सोहराब गेट बस अड्डे से लखनऊ के लिए 20 बसें चलाई जाएंगी। जबकि सामान्य रूप से सात बसें चलती हैं। यही नहीं भैसाली बस अड्डे से भी लखनऊ के लिए चार बसों का संचालन होगा। त्योहार के अवसर पर ड्यूटी करने वाले चालक - परिचालकों और तकनीशियनों को अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा।
28 फरवरी से नौ मार्च तक होली पर अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। डिपो प्रभारी आसिफ अली ने बताया कि इन 10 दिनों में तीन हजार किलोमीटर बसों का संचालन करने वाले चालक परिचालकों को 45 सौ रुपये अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा। कार्यशाला कार्मिक और अन्य स्टाफ को 21 सौ रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे।
बताया कि बिजनौर, नोएडा, दिल्ली, हरिद्वार, हस्तिनापुर और शामली के लिए यात्रियाें की उपलब्धता के अनुसार 24 घंटे बसों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आनंद विहार में यात्रियाें की भीड़ को समायोजित करने के लिए मेरठ आनंदविहार 25 बसें भेजी जाएंगी जिनमें से 20 बसें गोरखपुर और पांच लखनऊ के लिए संचालित होंगी।
- मेरठ आनंद विहार गोरखपुर - 20 बसे
- आनंद विहार से लखनऊ - 5 बस
भैसाली अड्डे से मेरठ डिपो की बसों का संचालन
- दिल्ली 25
- देहरादून 20
- बिजनौर कोटद्वार 25
- शामली 30
- नोएडा 25
- हरिद्वार ऋषिकेश 35
- अंबाला लखनऊ 3 बस
- करनाल 1 बस
- अजमेर 2
- जयपुर 2
- लखनऊ 4
- गोरखपुर 4
सोहराब गेट डिपो का अलग अलग स्थानों के लिए बसों का संचालन
- लखनऊ 20
- मुरादाबाद बरेली 35
- आगरा फिरोजाबाद 35
- प्रयागराज 3
- कानपुर 6
- बुलंदशहर 42
- हल्द्वानी 10
- गोरखपुर 10
- लखीमपुर 4
- मथुरा 4
- बंदायूं, संभल 6
- अमरोहा 6
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।