मेरठ: अधिवक्ताओं के विरोध के बाद अधिकारी बैकफुट पर, केंद्रीय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की CM से मुलाकात का आश्वासन
मेरठ में अधिवक्ताओं ने हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा था, न मिलने ...और पढ़ें

मेरठ में नारेबाजी करते अधिवक्ता।
HighLights
हाई कोर्ट बेंच की मांग पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन।
अधिकारियों ने सीएम से मुलाकात का आश्वासन दिया।
जागरण संवाददाता, मेरठ। हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर हाई कोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले अधिवक्ताओ ने मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा था। समय न मिलने पर उन्होंने सुबह मेरठ बार एसोसिएशन के पंडित नानकचंद सभागार में सभा की ओर पूरे कचहरी परिसर में नारेबाजी करके जुलूस निकाला।
सुभारती विश्वविद्यालय में कार्यक्रम स्थल पर विरोध प्रदर्शन के लिए बस में सवार होकर जा रहे अधिवक्ताओं को पुलिस और अधिकारियों ने रोक लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। एडीएम सिटी बृजेश कुमार एसपी सिटी विनायक भोसले ने केंद्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनुज शर्मा और संयोजक परवेज आलम से बात की और उन्हें मुख्यमंत्री से मुलाकात करने का आश्वासन दिया।
केंद्रीय संघर्ष समिति के दोनों पदाधिकारी ने बताया कि एडीएम सिटी ने उन्हें अपने पास बुलाया है। वहां से वह उन्हें मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए ले जाएंगे।
यह भी पढ़ें- मेरठ में CM से मिलने का समय नहीं मिलने पर भड़के अधिवक्ता, बस रोकने पर पुलिस से तीखी नोकझोंक
गौरतलब है कि सोमवार दोपहर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट का समय नहीं मिला था। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने कचहरी के बाहर जाम लगा दिया था। इस दौरान पुलिस ने उनकी बस को रोक दिया। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। उनकी पुलिस ने नोंकझोंक हुई थी।
