विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में CM से मिलने का समय नहीं मिलने पर भड़के अधिवक्ता, बस रोकने पर पुलिस से तीखी नोकझोंक

By Sarvendra Pundir Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 21 Sep 2026 01:11 PM (IST)

Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट करने ...और पढ़ें

मेरठ में मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं मिलने पर विरोध जताते अधिवक्ता।

मेरठ में मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं मिलने पर विरोध जताते अधिवक्ता।

HighLights

  1. हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

  2. अधिवक्ताओं ने कचहरी के बाहर जाम लगाया।

जागरण संवाददाता, मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट का समय नहीं मिला। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने कचहरी के बाहर जाम लगाया। इस दौरान पुलिस ने उनकी बस को रोक दिया। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। उनकी पुलिस ने नोंकझोंक हुई। 

j1

इससे पूर्व रविवार को मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा एवं महामंत्री परवेज आलम ने बताया था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना की मांग काफी समय से है, लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। इसलिए विरोध किया जाएगा। इसके लिए अधिवक्ताओं से 21 सितंबर को सुबह साढ़े 10 बजे मेरठ बार एसोसिएशन के पंडित नानक चंद सभागार में अधिक से अधिक संख्या में एकत्र होने का आह्वान किया गया।

यह भी पढ़ें- पश्चिमी यूपी के सियासी तापमान को भांपने मेरठ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी आदित्यनाथ

बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता करीब 50 वर्षों से हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। इसके तहत पूर्व में जेल भरो आंदोलन, पश्चिमी उत्तर प्रदेश बंद, पैदल मार्च, जनसभा और नेताओं का घेराव सहित विभिन्न आंदोलन किए जा चुके हैं। वहीं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह एवं महामंत्री प्रशांत गुप्ता का कहना है कि हमें मेरठ बार के इस विरोध कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं है, वह लोग इसमें सहयोग नहीं करेंगे। 

यह भी पढ़ें- पश्चिमी यूपी के सियासी तापमान को भांपने मेरठ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें- 2027 चुनाव को लेकर मेरठ में दिग्गजों का जमावड़ा, आज आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम योगी