विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather: आ गई गर्मी! हफ्तेभर में तापमान जाएगा 40 डिग्री के पार, वेस्ट यूपी वाले हीटवेव के लिए भी हो जाएं तैयार

Published: Tue, 14 Apr 2026 07:31 PM (IST)

पश्चिमी विक्षोभ थमने के बाद मेरठ सहित कई स्थानों पर तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आगामी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पश्चिमी विक्षोभ थमने से तापमान में तेजी से वृद्धि।

  2. आगामी सप्ताह में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार करेगा।

  3. मेरठ सहित कई स्थानों पर हीटवेव की आशंका।

जागरण संवाददाता, मेरठ। एक बाद एक आ रहे पश्चिम विक्षोभ अब थम चुके हैं। मौसम शुष्क बना हुआ है और पारा तेजी से चढ़ रहा है। गर्मी का मौसम अपना प्रभाव दिखाएगा। मौसम विज्ञानियों ने आगामी सप्ताह तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना व्यक्त की है। कई स्थानों पर हीटवेव की स्थितियां देखने को मिलेगी।

अप्रैल का प्रथम सप्ताह मौसम वासंती बना हुआ है। दूसरे सप्ताह के आरंभ में भी कमोबेश यही स्थिति बनी हुई थी। लेकिन अब तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 37.5 और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आठ अप्रैल को अधिकतम आदृता 90 प्रतिशत थी जो जब 14 अप्रैल को घट कर 47 रह गयी है।

गत वर्ष पर नजर डालें तो नौ अप्रैल को ही तापमान 39 डिग्री पहुंच गया था। माह में 16.6 मिलीमीटर बरसात हुई थी। इस बार अभी तक 9.6 मिलीमीटर पानी बरसा है। कई माैकों पर तेज बरसात ने गेहूं और सरसों की फसल को प्रभावित किया है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि मंगलवार को प्रयागराज में तापमान 39 डिग्री पहुंच गया है। दिल्ली सफदरजंग में यह 38.2 डिग्री रहा है। इस सप्ताह के अंत तक एनसीआर के कई जनपदों में तापमान 40 डिग्री के पार चला जाएगा। कई स्थानों पर हीटवेव की स्थितियां देखने को मिलेगी।