NDRF ने बरामद किए तीन शव, प्रियांशु की तलाश जारी, वैक्यूम पंप से 25 फीट गहराई से निकालीं डेड बॉडी
मेरठ के मखदूमपुर घाट पर दादी के अंतिम संस्कार के बाद गंगा में डूबे चार भाइयों में से तीन के ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मेरठ। दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए चार भाइयों में से तीन के शव मखदूमपुर घाट के समीप गंगा से मिल गए हैं। एनडीआरएफ की टीम वैक्यूम पंप लगाकर 25 फीट गहराई से शवों को ऊपर लाई। एक किशोर की तलाश में अभियान जारी है।
घाट के 500 मीटर के दायरे में तीनों शव मिले हैं। माना जा रहा है कि नहाते समय घाट के समीप चारों डूब गए थे। 102 वर्षीय भगवती की गुरुवार को मौत हो गई थी। शुक्रवार को स्वजन अंतिम संस्कार के लिए शव हस्तिनापुर लेकर गए। अंतिम संस्कार के बाद कुछ युवक और किशोर गंगा में नहाने लगे।
गंगा में कूदकर बचाई जान
कमल के बेटे 22 वर्षीय अभिषेक व 17 वर्षीय हिमांशु अपने चाचा सोनू के बेटे 16 वर्षीय दीपांशु व 17 वर्षीय प्रियांशु तथा रिश्तेदार 20 वर्षीय प्रदीप गंगा में डूबने लगे। रिश्तेदार राहुल साहस दिखाते हुए गंगा में कूद गया और प्रदीप को बचा लिया।
शेष चारों तेज धारा में बह गए। रात नौ बजे तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन किसी का पता नहीं चला। शनिवार सुबह छह बजे पीएसी के गोताखोर और गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया।
यह भी पढ़ें- कोर्ट की अवमानना करने पर सिटी कोतवाल को 7 दिन की जेल, गैर जमानती वारंट जारी
एनडीआरएफ की टीम ने दोपहर 11:45 बजे अभिषेक का शव बरामद किया। सवा दो बजे हिमांशु का शव निकालने में टीम को कामयाबी मिली। साढ़े तीन बजे दीपांशु का शव भी बरामद कर लिया गया। प्रियांशु की बरामदगी के लिए सर्च अभियान जारी है।
