विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने घेरी मेरठ कमिश्नरी

By Anuj Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 03 Nov 2026 04:50 PM (IST)

Meerut News: भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने मेरठ में कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर धरना शुरू किया। उनकी गन्ना मूल्य, खाद, बिजली-पानी सहित 16 मांगें हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. गन्ना मूल्य, खाद, बिजली-पानी सहित 16 मांगें उठाईं।

  2. मेरठ मंडल के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे प्रदर्शन में।

जागरण संवाददाता, मेरठ। किसान समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने मंगलवार को कमिश्नर कार्यालय का घेराव करके धरना दिया। प्रदर्शन में मेरठ मंडल के सभी जनपदों के किसान और संगठन पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक भी पहुंचे। 

जिला अध्यक्ष कालू प्रधान का नेतृत्व में बड़ी संख्या में मंडल के सभी जनपदों के किसान ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर कमिश्नरी पर पहुंचे। यहां सड़क जाम करके किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया और धरना शुरू कर दिया। मंडल स्तरीय धरना प्रदर्शन के मुख्य वक्ता संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक दोपहर लगभग 2:30 बजे धरना स्थल पर पहुंचे। किसानों का यह प्रदर्शन गन्ना मूल्य खाद बिजली पानी समेत 16 विभिन्न मांगों को लेकर किया जा रहा है।

अनुदान समायोजित कर किसानों को मिल रहा आलू का बीज

मेरठ : आलू उत्पादक किसानों को 30 नवंबर तक आलू बीज वितरण किया जाएगा। आलू बीज की दरें प्रथम सीड साइज 3630 प्रति कुंतल है। इसमें एक हजार रुपये प्रति कुंतल उद्यान विभाग द्वारा किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि किसानों को अनुदान समायोजित कर 2630 रुपये प्रति कुंतल की दर से बीज वितरण किया जा रहा है।

शुरूआत में यह अनुदान धनराशि पूर्ण भुगतान करने के बाद डीबीटी के माध्यम से बाद में लौटाई जा रही थी, लेकिन अब यह अनुदान धनराशि किसानों को साथ के साथ ही समयोजित करके बीज दिया जा रहा है। इस प्रकार किसानों को केवल 2630 रुपये प्रति कुंतल की दर पर आलू बीज मिल रहा है। आलू बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को potato.uphorticulture.in पर आनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें मुख्य रूप से कुफरी बहार, कुफरी फ्राइसोना व कुफरी ख्याति प्रजातियों के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।