विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

105000 रुपये में बिका फैंसी नंबर ‘ट्रिपल जीरो सेवन’, कैसे मिलता है मिलता फैंसी नंबर? जानें पूरी प्रक्रिया

Published: Wed, 07 Oct 2026 04:04 PM (GMT+05:30)

मेरठ में फैंसी रजिस्ट्रेशन नंबरों की ई-नीलामी में '0007' नंबर 1.05 लाख रुपये में बिका। परिवहन विभाग ने 24 से 30 सितंबर तक यह नीलामी आयोजित की थी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. '0007' नंबर 1.05 लाख रुपये में हुआ नीलाम।

  2. परिवहन विभाग ने 24 से 30 सितंबर तक ई-नीलामी की।

  3. फैंसी नंबर प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है।

जागरण संवाददाता, मेरठ। कार हो या बाइक, लोग अपने वाहन के लिए ऐसा रजिस्ट्रेशन नंबर चाहते हैं, जो न सिर्फ अपनी पसंद का हो, बल्कि वीआईपी जैसा अहसास कराए और दूसरों को भी आकर्षित करे। इस चाहत में लोग रजिस्ट्रेशन नंबर की कीमत की परवाह नहीं करते।

परिवहन विभाग ने गत 24 सितंबर से यूपी 15 एफके सीरीज के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी आरंभ की थी, जो 30 सितंबर तक चली। विभाग ने फैंसी नंबरों का बेस प्राइज निर्धारित कर रखा है। यदि एक नंबर पर एक से अधिक लोग दावेदारी करते हैं तो नीलामी में वह नंबर के लिए बोली लगाते हैं।

ई-नीलामी में सात रजिस्ट्रेशन नंबरों के लिए बोली लगाई गई, अर्थात निर्धारित शुल्क से अधिक दाम देकर नंबर को अपने नाम आवंटित कराया गया। एआरटीओ (प्रशासन) विकास कुमार यादव बताते हैं कि फैंसी रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया आनलाइन है। इस बार 0007 नंबर के लिए सबसे अधिक बोली 1.05 लाख रुपये की लगी।

फैंसी नंबर लेने की प्रक्रिया

  • फैंसी नंबर पोर्टल पर जाएं और पब्लिक यूजर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके खाता बनाएं। यूजर आईडी और पासवर्ड मिलने के बाद पोर्टल पर लागिन करें।
  • अपना राज्य, आरटीओ और वाहन का प्रकार (दुपहिया या चार पहिया) चुनें। उपलब्ध फैंसी नंबरों की सूची देख पसंद का नंबर खोजें। नंबर चयन कर निर्धारित पंजीकरण शुल्क और बेस प्राइस आनलाइन जमा करें।
  • एक नंबर के लिए एक से अधिक आवेदक होने पर सात दिनों की आनलाइन नीलामी प्रक्रिया होगी। सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को नंबर आवंटित होगा।
  • नंबर अलाटमेंट लेटर का प्रिंट लें और आरटीओ में जमा करके रजिस्ट्रेशन पूरा कराएं।

ये है निर्धारित शुल्क

  • 0001 से 0009 तक, 0786, एक समान चार अंक वाले नंबर के रजिस्ट्रेशन नंबर का बेस प्राइज चार पहिया वाहन के लिए एक लाख और दोपहिया के लिए 20 हजार रुपये है।
  • दो शून्य के साथ एक समान दो अंक अर्थात 0011, 0022 और तीन एक समान अंक अर्थात 0333, 0222 और 5000 वाले नंबरों का चार पहिया वाहन के लिए बेस प्राइज 50 हजार और दोपहिया के लिए 10 हजार रुपये है।
  • आरंभ या अंत में दो शून्य वाले नंबर का चार पहिया के लिए 25 हजार और दोपहिया के लिए पांच हजार रुपये देने होंगे।
  • एक जैसे दो अंकों के जोड़े अर्थात 1122, 3311, 4422, 5588 जैसे नंबरों का चारपहिया वाहनों के लिए 15 हजार व दोपहिया के लिए तीन हजार लगेंगे।

यह भी पढ़ें- शौक बड़ी चीज है... यूं ही नहीं लग रही VVIP और फैंसी नंबरों के लिए बोली, शौकीनों की पहली पसंद नंबर-'0001'

यह भी पढ़ें- अब गाड़ी नहीं, नंबर बताएगा रुतबा! बिहार में फैंसी नंबर का बढ़ा क्रेज; 0001 जैसे VIP नंबरों के लिए लाखों की बोली