विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शौक बड़ी चीज है... यूं ही नहीं लग रही VVIP और फैंसी नंबरों के लिए बोली, शौकीनों की पहली पसंद नंबर-'0001'

By Manish Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 26 Sep 2026 03:03 PM (IST)

सहारनपुर में वीवीआईपी और फैंसी नंबरों की नीलामी में लोगों की दीवानगी बढ़ रही है, जिसमें UP-11 DL0001 के लिए ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. परिवहन विभाग ने तीन सितंबर से शुरू की नई सीरीज यूपी-11 डीएल के वीआइपी और फैंसी नंबरों की नीलामी

  2. 0001 नंबर के लिए नौ लाख 51 हजार तक जा पहुंची बोली, पांच वीआइपी नंबर एक-एक लाख रुपये में बिके

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। वीवीआइपी और फैंसी नंबरों को लेकर लोगों में दीवानगी बढ़ रही है। परिवहन विभाग की ओर से नई सीरीज यूपी-11 डीएल के वीआइपी नंबरों की नीलामी की जा रही है। सितंबर माह में अब तक 410 नंबर बिक चुके हैं। इनमें से पांच नंबर एक-एक लाख रुपये तथा तीन नंबर 50-50 हजार रुपये में बिके हैं, जबकि एक वीवीआइपी नंबर के लिए बोली नौ लाख से ऊपर पहुंच चुकी है।

परिवहन विभाग ने इसी माह वाहन पंजीकरण की नई सीरीज यूपी-11 डीएल लांच की है। इसके वीवीआइपी नंबर लेने के स्पेशल नंबर के शौकीन लोग लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं। वीवीआइपी नंबर UP-//B11//B DL//B0001//B के लिए दो राउंड की बोली की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस नंबर के लिए दीवानगी इस कदर है कि इसकी सर्वोच्च बोली नौ लाख 51 हजार तक लग चुकी है। आरटीओ प्रशासन मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तीसरा राउंड चल रहा है। ऐसे में इस नंबर के लिए नीलामी की बोली 10 लाख से ऊपर तक पहुंचने की उम्मीद है।

तीन सितंबर से नीलामी की प्रक्रिया शुरू हुई थी। अभी तक कुल 410 नंबर बिक चुके हैं। इनसे परिवहन विभाग को 21 लाख 61 हजार रुपये की राशि कार ही नहीं बाइकों के लिए भी स्पेशल नंबर लिए गए हैं। UP-11 DL0002 और UP-11 DL7777 नंबर दोपहिया वाहन के लिए 20-20 हजार रुपये में खरीदे गए हैं। वहीं UP-11 DL0003, UP-11 DL0004, UP-11 DL0005, UP-11 DL0006 और UP-11 DL1111 नंबर को कारों के लिए एक-एक लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा गया है।

इसके अलावा UP-11 DL0111, UP-11 DL0555 और UP-11 DL1000 नंबर 50-50 हजार रुपये के बेस प्राइस पर बिके हैं। वहीं छह वीआइपी नंबर 25-25 हजार रुपये, चार वीआइपी नंबर 20-20 हजार रुपये, 20 वीआइपी नंबर 15-15 हजार रुपये में बिके। इसके अलावा एक फैंसी नंबर 10 हजार रुपये में, 141 फैंसी नंबर पांच-पांच हजार रुपये में, 24 फैंसी नंबर तीन-तीन हजार रुपये में और 206 फैंसी नंबर एक-एक हजार रुपये के बेस प्राइस पर नीलाम हुए हैं।

UP-11 DL0001 के लिए नीलामी की प्रक्रिया अभी चल रही है
वीवीआइपी नंबर UP-11 DL0001 के लिए नीलामी की प्रक्रिया अभी चल रही है। इस नंबर के लिए बोली 10 लाख से ऊपर तक पहुंचने की उम्मीद है। अभी तक बिके फैंसी नंबरों से परिवहन विभाग को 21.61 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं।-मानवेंद्र प्रताप सिंह, आरटीओ प्रशासन