विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई पैकिंग में बेचा जा रहा था एक्पायर सामान, पशु आहार के नाम पर चल रहा था गोरखधंधा... यूं आया पकड़ में

By Sanjeev Kumar Jain Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 01 Nov 2026 05:20 AM (IST)

मवाना, मेरठ में पशु आहार की आड़ में एक्सपायर्ड सामान को नई पैकिंग में बेचते हुए एक गोदाम का भंडाफोड़ ...और पढ़ें

मवाना में आराध्य ट्रेडर्स के नाम चल रहे गोदाम में जांच करते सीओ व एसडीएम। जागरण

मवाना में आराध्य ट्रेडर्स के नाम चल रहे गोदाम में जांच करते सीओ व एसडीएम। जागरण

HighLights

  1. मवाना में एक्सपायर्ड सामान की रीपैकेजिंग का भंडाफोड़।

  2. पशु आहार के नाम पर बेचा जा रहा था एक्सपायर्ड फूड।

  3. पुलिस और खाद्य विभाग ने की छापेमारी, सैंपल जब्त।

जागरण संवाददाता, मवाना (मेरठ)। मेरठ रोड पर उत्सव मंडप के पीछे भरत एन्क्लेव स्थित आराध्य ट्रेडर्स के नाम चल रहे गोदाम में पशु आहार के नाम पर एक्सपाइरी सामान को पैकिंग बदलकर बेचने का धंधा पकड़ा गया। शनिवार मध्यरात तहसीलदार निरंकार सिंह ने स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी की। जहां विभिन्न कंपनियों का एक्सपाइरी फूड सप्लीमेंट, आटा, घी समेत अन्य सामान पकड़ा। खाद्य विभाग की टीम भी पहुंच गई और जांच कर सैंपल लिए। उधर, इस बीच कारोबारी वहां से खिसक गया।

भरत एन्क्लेव स्थित शिवम गुप्ता के मकान को शोभित अग्रवाल निवासी होली चौक, मुहल्ला तिहाई ने किराये पर ले रखा है। जहां पिछले दो साल से आराध्य ट्रेडर्स का बोर्ड लगा है और पशु आहार बनाने का बोर्ड लिखा है। एसडीएम संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर तहसीलदार निरंकार सिंह, सीओ पंकज लवानिया के साथ छापेमारी की तो यहां विभिन्न कंपनियों का पैकिंग का आटा और घी, बिस्कुट, जिम में प्रयोग होने वाले फूड सप्लीमेंट समेत अन्य सामान मिला, जिसे नई पैकिंग में बदलकर बेचने का धंधा चल रहा था।

सूचना पर खाद्य विभाग के निरीक्षक भी पहुंच गए। इसी बीच शोभित अग्रवाल वहां से निकल गया। टीम ने उसे बुलाने के लिए फोन किया लेकिन बंद कर लिया। तहसीलदार निरंकार सिंह ने बताया कि उक्त सामान के सैंपल लिए गए हैं। जबकि यहां गोदाम को सील कर करने की कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।