विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली पर 14 जोन और 32 सेक्टरों में बंटा मेरठ, IP कैमरों से होगी शहर की निगरानी; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

Published: Thu, 05 Nov 2026 12:08 PM (IST)

मेरठ पुलिस ने धनतेरस और दीपावली के लिए सुरक्षा योजना जारी की है, जिसमें शहर के प्रमुख बाजारों में आईपी ...और पढ़ें

तस्वीर- फाइल।

तस्वीर- फाइल।

HighLights

  1. शहर में आईपी कैमरों से होगी दीपावली सुरक्षा की कड़ी निगरानी।

  2. मेरठ पुलिस ने 14 जोन, 32 सेक्टर में बांटा सुरक्षा व्यवस्था।

  3. धनतेरस और दीपावली के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

जागरण संवाददाता, मेरठ। धनतेरस और दीपावली की पुलिस सुरक्षा का प्लान जारी कर दिया। शहर के प्रमुख बाजारों में सीसीटीवी कैमरे से जोड़ा गया है। आइपी कैमरों को अफसरों ने अपने मोबाइल से कनेक्ट कर लिया है। ताकि आफिस से ही पुलिस ड्यूटी की निगरानी की जा सकें।

सर्किल आफिसर की निगरानी में रात 12 बजे तक पुलिस सड़क और बाजार पर मुस्तैद रहेगी। शहर में 15 प्वाइंटों पर बैरियर लगाकर बाइक और कार स्टंट करने वालों को रोका जाएगा।

पूर्व में आग की घटनाओं को देखते हुए आठ स्थानों पर दमकल की गाड़ी खड़ी करा दी गई। दो कंपनी आरएएफ-पीएसी के अलावा क्यूआरटी को भी बाजारों की सुरक्षा में लगा दिया।

एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि शहर को 14 जोन और 32 सेक्टरों में विभाजित कर दिया। प्रत्येक जोन पर सर्किल आफिसर रहेंगे, जबकि सेक्टर पर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। आबूलेन, सदर बाजार, सेंट्रल मार्केट और शहर सराफा में अतिरिक्त पुलिस बल लगा दिया गया। कंकरखेड़ा और गंगानगर थाना क्षेत्रों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल खड़ा किया है। शीर्ष अफसरों का सुबह से लेकर रात तक मूवमेंट जारी रहेगा। देहात और शहर आग की घटनाओं पर भी नजर रहेगी। साथ ही इंटरनेट मीडिया पर गलत मैसेज अपलोड करने वालों की भी निगरानी की जाएगी।

ये लगाया है पुलिस बल

  • 22 इंस्पेक्टर अतिरिक्त
  • 525 एसआइ लाइन से भेजे
  • 225 हेडकांस्टेबल और सिपाही लगाए गए
  • 100 जवान क्यूआरटी से लगाए
  • 360 महिला पुलिसकर्मी लगाई
  • दो कंपनी आरएएफ-पीएसी लगाई
  • 15 प्वाइंटों पर 24 घंटे की पुलिस पिकेट लगाई।
  • 14 जोन और 32 सेक्टर में बांटा गया शहर
  • 8 प्वाइंटों पर दमकल की गाड़ियां खड़ी रहेगी।

इन नंबरों पर करें कॉल

  • कंट्रोल रूम : 112
  • शहर में : 9454401587
  • देहात में : 9454417431
  • यातायात के लिए : 9454404000
  • फायर सर्विस - 112, 9454418746, 9454418747, 9454418748, 9454418749, 9454418750, 9454418752

धनतेरस और दीपावली को लेकर बाजारों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई हैं। बुधवार को बाजार में रूट मार्च भी निकाला गया है। सभी बाजारों की निगरानी सीसीटीवी से की जा रही है। त्योहार को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इंटरनेट मीडिया पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सीओ भी अपने अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण पर रहेंगे। एएसपी भी टीम के साथ बाजार में मौजूद रहेंगे।
भानु भास्कर, एडीजी जोन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।