Move to Jagran APP

मेरठ जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कहा, बूथ समिति के त्याग और तपस्या से विजय पाती है भाजपा

भाजपा महानगर के क्षेत्रीय कार्यलय हर्मन सिटी पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी कैप्टेन अभिमन्यु व विशिष्ट अतिथि मेरठ जिला प्रभारी पंकज सिंह रहे। दोनों पदाधिकारियों ने मेरा बूथ सबसे मजबूत की बात पर जोर डाला।

By Taruna TayalEdited By: Published: Wed, 27 Oct 2021 07:56 PM (IST)Updated: Wed, 27 Oct 2021 07:56 PM (IST)
मेरठ जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कहा, बूथ समिति के त्याग और तपस्या से विजय पाती है भाजपा
मेरठ जिला प्रभारी पंकज सिंह की बैठक।

मेरठ, जेएनएन। भाजपा महानगर के क्षेत्रीय कार्यलय हर्मन सिटी पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी कैप्टेन अभिमन्यु व विशिष्ट अतिथि मेरठ जिला प्रभारी पंकज सिंह रहे। दोनों पदाधिकारियों ने मेरा बूथ सबसे मजबूत की बात पर जोर डाला। कहा कि भाजपा प्रदेश व राष्ट्रीय नेताओं के कारण चुनाव नहीं बल्कि बूथ की समिति के आधार पर विजयी होती है। क्योंकि बूथ समिति के सभी सदस्य के त्याग व तपस्या से बूथ की जिम्मेदारी का निर्वाह करते हैं।

loksabha election banner

29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह अवध क्षेत्र से सदस्यता अभियान का प्रारंभ करेंगे। इस दिन बूथ शक्ति केंद्र के प्रभारी अपनी समिति के साथ बूथ पर उसका लाइव सुनेंगे। कैप्टेन अभिमन्यु ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमो व अभियानों के विषय मे विस्तार से चर्चा की कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी विधनसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। लोगों के बीच जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार करें। और प्रत्येक बूथ को मजबूत करें। विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश में फिर प्रचंड बहुमत हासिल करना है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की मूल मंत्र पर भाजपा कार्य करती है। विपक्षी दल चुनाव से पहले ही अपनी हार मान चुके हैं। वैश्विक महामारी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह बिना किए हुए जनता की सेवा की।

केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर जनता भाजपा की ओर निहार रही है।आज के इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल,कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेन्दर अग्रवाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, महामन्त्री महेश बाली, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी,  उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, विवेक रस्तौगी, डॉ वकुल रस्तौगी, संजय त्रिपाठी, सुनील चड्डा, अजय त्यागी, रवीश अग्रवाल, पूर्व मेयर हरिकांत अल्हुवालिया, वर्षा कौशिक, चरण सिंह लिसाड़ी, ऋतुराज जैन, जयकरण गुप्ता, अंकित सिंघल, डॉ रवि प्रकाश, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.