विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मृत' बंगाली कारीगर ने हड़प लिया 96 लाख का सोना, मेरठ के सर्राफ ने जेवर बनाने के लिए दिया था सोना

By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 15 Nov 2026 12:38 PM (GMT+05:30)

नीलगली के एक बंगाली कारीगर पर सर्राफ का 96.75 लाख रुपये का सोना हड़पने का आरोप लगा है। आरोपी कारीगर ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. बंगाली कारीगर पर 96 लाख का सोना हड़पने का आरोप।

  2. आरोपी कारीगर की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत।

जागरण संवाददाता, मेरठ। सराफा बाजार की नीलगली निवासी बंगाली कारीगर ने एक सर्राफ का 96.75 लाख रुपये कीमत का सोना हड़प लिया। जिस कारीगर पर सोना हड़पने का आरोप है कि उसकी दो दिन पूर्व जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई थी। सर्राफ ने मृत कारीगर व उसके बेटे पर सोना हड़पने का आरोप लगाते हुए थाना देहली गेट में नामजद तहरीर दी है।

कोतवाली के तीरगरान निवासी देवाशीष धारा ने बताया कि उनकी मोहल्ला चाहमेमरान में शंकारी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वह कारीगरों को सोना देकर जेवरात तैयार कराते हैं। उन्होंने एक नवंबर को नीलगली के संत सिल्वर कांप्लेक्स निवासी मोन्टू एंड संस ज्वेलर्स के मालिक बंगाल निवासी जफीरुद्दीन मलिक व उसके बेटे फिरोज मलिक को जेवरात बनाने के लिए 681.39 ग्राम सोना दिया था। सोने की कीमत 96.75 लाख रुपये है। दोनों ने 10 नवंबर तक जेवरात बनाकर देने का वादा किया था।

देवाशीष का आरोप है कि वह 11 नवंबर को जेवरात लेने उनकी दुकान पर गए तो वहां ताला लगा था। फोन पर बात की तो आरोपित जफीरुद्दीन ने अगले दिन जेवरात देने का वादा किया। इसके बाद दोनों से संपर्क नहीं हो सका। गौरतलब है कि जफीरुद्दीन मलिक ने दो दिन पूर्व अपनी दुकान पर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।