विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कारोबारी के कुक ने पिलाई थी नशीली चाय, नौकरानी ने की सिर की मालिश... और फिर माल पर किया हाथ साफ

By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 01 Nov 2026 01:51 PM (IST)

मेरठ में खेल कारोबारी आशुतोष भल्ला के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने उनकी मां रेखा भल्ला के ...और पढ़ें

रोशनी और जितेंद्र।

रोशनी और जितेंद्र।

HighLights

  1. कुक जितेंद्र सोम ने रेखा भल्ला को नशीली चाय पिलाई।

  2. नौकरानी रोशनी ने 2 करोड़ से अधिक के आभूषण चुराए।

  3. पुलिस ने रेखा भल्ला के बयान दर्ज किए, आरोप पत्र बनेगा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। गंगानगर की डिफेंस कालोनी में खेल कारोबारी आशुतोष भल्ला के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने छह दिन बाद उनकी मां रेखा भल्ला के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि वह कुक जितेंद्र सोम और नौकरानी रोशनी को अपने बच्चों की तरह मानती थीं और घर में उन्हें मालिक जैसा सम्मान देती थीं। दोनों ने उनका भरोसा तोड़ दिया। सोमवार को जितेंद्र ने उन्हें नशीली गोलियों वाली चाय दी थी। चाय पीने के बाद रोशनी ने तेल से सिर की मालिश शुरू कर दी। इस दौरान वह कब बदहवास हो गईं, पता नहीं चला।

रेखा भल्ला के अनुसार, सुबह से ही जितेंद्र और रोशनी के व्यवहार में बदलाव था। दोनों तेजी से काम निपटा रहे थे। रोशनी से पूछा भी था कि जल्दी काम निपटा कर कहीं जाना है, तब वह कुछ नहीं बोली। सोमवार को कारोबारी की 70 वर्षीय मां रेखा भल्ला की चाय में कुक जितेंद्र सोम निवासी कपसाड़ ने नींद की आठ गोलियां मिलाकर पिलाई। उनके बेहोश होते ही नौकरानी रोशनी तिजोरी से साढ़े तीन लाख की नकदी और दो करोड़ से ज्यादा कीमत के आभूषण चोरी कर बेगमपुल पर पहुंच गई।वहां पर आभूषण और नकदी से भरा बैग जितेंद्र की बहन मीनू को सौंप दिया।

मीनू ने उक्त बैग को सिवाया टोल पर अपने पूर्व पति देवबंद के रणखंडी निवासी मनीष कुमार को दे दिया था। सीओ सुधीर कुमार ने बताया कि आशुतोष भल्ला की मां के बयान को आधार बनाकर ही आरोप पत्र तैयार किया जाएगा।

जितेंद्र सोम और मीनू को छुड़ाने की खूब हुई सिफारिश
जितेंद्र और उसकी बहन मीनू के गिरफ्तार होते ही उन्हें छुड़वाने के लिए सिफारिशों का तौर शुरू हो गया था। सत्ता के कई लोग भी उनकी सिफारिश में उतर गए थे। यहां तक बताया गया कि रोशनी ने ही पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया है। जितेंद्र और मीनू बेकसूर है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।