विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिपाही ने महिला साथी के सामने अपने सिर में मारी गोली, तुरंत पहुंचे SSP; वजह पूछने पर बताई हैरान करने वाली बात

Published: Wed, 30 Oct 2024 02:06 PM (IST)

मेरठ के सिपाही कपिल कुमार ने सहारनपुर की महिला सिपाही से शादी को लेकर विवाद के बाद खुद को गोली ...और पढ़ें

सिपाही कपिल कुमार - फाइल फोटो ।
सिपाही कपिल कुमार - फाइल फोटो ।

HighLights

  1. रोडवेज पुलिस चौकी पर तैनात हैं 2018 बैच के सिपाही कपिल कुमार, हालत गंभीर
  2. मेरठ के फलावदा के हैं निवासी, थाने में ही कार्यरत है सहारनपुर निवासी महिला सिपाही

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। शादी को लेकर चौकी में मेरठ के सिपाही का सहारनपुर निवासी महिला सिपाही से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि सिपाही ने इंसास राइफल से अपने सिर में गोली मार ली। उनकी हालत गंभीर है। मौके से एक खोखा बरामद हुआ है। राइफल के चैंबर में 18 गोलियां मिली हैं। महिला सिपाही से पूछताछ की जा रही है।

2018 बैच के सिपाही कपिल कुमार मेरठ के फलावदा नागौरी के हैं। गलशहीद की रोडवेज चौकी में पिछले ढाई साल से तैनात हैं। सहारनपुर निवासी महिला सिपाही की तैनाती गलशहीद थाने में है। पुलिस के अनुसार, धनतेरस को लेकर महिला सिपाही की ड्यूटी मंगलवार को रोडवेज चौकी पर लगा दी गई थी। अचानक से दोपहर बाद सूचना मिली कि कपिल ने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली है।

शादी को लेकर हो रही थी बातचीत

तत्काल एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर कासमास अस्पताल में भर्ती कराया गया। पता चला है कि कपिल ने महिला सिपाही के सामने खुद को गोली मारी। पूछताछ में महिला सिपाही ने बताया कि शादी को लेकर बातचीत चल रही थी।

इस बीच अचानक कपिल ने विवाद शुरू कर दिया। फिर गोली मार ली। फिलहाल पुलिस चौकी में दोनों के प्रवेश से लेकर घटना तक के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि दोनों के संबंधों को लेकर चौकी व थाने में तैनात कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी सिपाही के घरवालों को दे दी गई है। डाक्टरों के अनुसार, सिपाही की हालत नाजुक बनी हुई है।

छह भाई-बहनों में सबसे छोटा है कपिल

फलावदा थाना क्षेत्र के गांव नागौरी निवासी विजयपाल सिंह अनुसूचित जाति से हैं। उनके छह बच्चों में बेटा निर्मल उर्फ मोनू्, विनेश उर्फ सोनू, कपिल और तीन बेटी रीना, बीता और गीता शादीशुदा हैं। इनमें कपिल सबसे छोटा है। इंटर पास करने के बाद वह वर्ष 2018 में यूपी पुलिस में भर्ती हो गया था। ट्रेनिंग के बाद से मुरादाबाद में तैनात है।

वर्तमान में गलशहीद थाने में है। कपिल के बड़े भाई निर्मल ने बताया कि शाम करीब चार बजे पिता के फोन पर गलशहीद थाने से सूचना मिली कि कपिल के साथ हादसा हो गया है और वह अस्पताल में भर्ती है। दोबारा काल आने पर बताया गया कि गोली लगी है। वहीं एसओ फलावदा दिनेशपाल ने भी पुलिसकर्मियों को कपिल के घर पर भेजकर सारे प्रकरण की जानकारी दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।