विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रात 10 बजे के बाद भी चलेगी नमो भारत? दैनिक यात्रियाें ने की समय बढ़ाने और मंथली पास की मांग

Published: Mon, 14 Sep 2026 10:23 AM (IST)

दैनिक यात्रियों ने राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी से मिलकर नमो भारत ट्रेन में मासिक पास की सुविधा और रात में फेरे बढ़ाने की मांग की।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. दैनिक यात्रियों ने नमो भारत में मासिक पास सुविधा की मांग की।

  2. रात में नमो भारत ट्रेन के फेरे बढ़ाने की अपील की गई।

  3. मेरठ-रेवाड़ी शटल ट्रेन के विलंब पर चिंता, समय पर संचालन की मांग।

जागरण संवाददाता, मेरठ। ट्रेनों के दैनिक यात्रियाें ने रविवार को राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी से मिल कर समस्याओं से अवगत कराया। कहा नमोभारत सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक चलती है।

मोदीपुरम से सराय काले खां का किराया 210 रुपये है। इस तरह से दोनों ओर का कुल किराया 420 रुपये है। प्रतिदिन निजी कंपनियों और प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले कर्मियों के लिए इतना किराया एक दिन में देना संभव नहीं है।

ऐसे में मासिक पास की व्यवस्था नमो भारत ट्रेन के लिए की जाए। साथ ही इस ट्रेन को रात 10 बजे के बाद और सुबह छह बजे तक हर आधा घंटे में चलाया जाए। इससे रात्रि में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने वालों को भी सुविधा होगी। दैनिक यात्री के साथ प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों छात्र-छात्राओं को भी फायदा होगा।

शटल के सुचारु संचालन की मांग

दैनिक यात्रियाें ने मेरठ कैंट से दिल्ली होते हुए रेवाड़ी जाने वाल शटल ट्रेन पिछले दो साल से लगातार विलंब से चल रही है। यात्री विलंब से कार्य स्थल पहुंच रहे हैं। जिससे वेतन में कटौती हो रही है। ट्रेन को समय से संचालित करने या मेरठ से दिल्ली के बीच फास्ट ईएमयू के संचालन की मांग रखी। सौरभ शर्मा, औचित्य शर्मा, संजीव मेहता, दीपक वर्मा, तरुण मेहता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मेरठ में परिवार ने पालतू कुत्ते 'टफ्फू' की याद में आयोजित की तेरहवीं, हवन-पूजन कराकर बांटे उसकी पसंद के लड्डू