विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CNG Price Hike: वाहन स्वामियों को लगा तगड़ा झटका, मेरठ में एक हफ्ते में दूसरी बार सीएनजी के बढ़ गए दाम

Published: Wed, 27 May 2026 03:14 PM (IST)

ऊर्जा संकट के चलते मेरठ में सीएनजी की कीमतों में एक रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे अब यह 89.70 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मेरठ में सीएनजी की कीमत में एक रुपये की वृद्धि।

  2. अब सीएनजी 89.70 रुपये प्रति किलोग्राम हुई।

  3. यह एक सप्ताह में दूसरी बार की बढ़ोतरी है।

जागरण संवाददाता, मेरठ। ऊर्जा संकट का असर अब सीएनजी पर भी पड़ने लगा है। एक सप्ताह में दूसरी बार सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। अब फिर एक रुपये बढ़ोतरी हुई है जोकि मंगलवार सुबह से लागू हो गई। इससे अब सीएनजी की कीमत 89.70 रुपये प्रति किग्रा हो गई है।

हाल ही में 70 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि घरेलू, कमर्शियल व औद्योगिक पीएनजी की कीमत स्थिर है। पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से वाहन स्वामी सीएनजी वाहनों को प्राथमिकता देने लगे थे लेकिन अब इसकी कीमत भी पेट्रोल के आसपास पहुंचने लगी है।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा सीएनजी की कीमत बढ़ाने के बाद गेल गैस लिमिटेड ने भी बढ़ोतरी की है। दरअसल मेरठ में गेल गैस लिमिटेड आपूर्ति करता है जबकि दिल्ली, नोएडा, हापुड़ समेत आसपास के शहरों में इंद्रप्रस्थ आपूर्ति करता है।