मेरठ में हुआ क्लोरीन गैस का रिसाव, दम घुटने से 14 लोग अस्पताल में भर्ती; पार्षद की भी बिगड़ी हालत
मेरठ के नगर निगम सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में मंगलवार शाम क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ, जिससे चार बच्चों और क्षेत्रीय ...और पढ़ें
-1789502688157_m.webp)
यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
मेरठ एसटीपी में क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ।
चार बच्चों सहित 14 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए।
डीएम ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए।
जागरण संवाददाता, मेरठ। नगर निगम के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में मंगलवार शाम क्लोरीन गैस का रिसाव होने लगा। एसटीपी पर तैनात कर्मचारी भाग खड़े हुए। दम घुटने पर आसपास रहने वाले लोग घरों से निकल भागे। चार बच्चों, क्षेत्रीय पार्षद समेत 14 लोगों को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया है।
पार्षद वहां रिसाव की सूचना पर लोगों की मदद के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने एसटीपी के आसपास के रास्तों को बंद करा दिया है। लगभग 400 मीटर का क्षेत्र खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया। दमकल की गाड़ियों से पानी की बौछार की गई। रात 11 बजे रिसाव बंद हुआ।
डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। डीएम डा. वीके सिंह ने बताया कि देर रात तीन लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। 11 पीड़ित भर्ती हैं। शाम सात बजे प्लांट से गैस की दुर्गंध आने लगी। कुछ देर में ही गैस क्षेत्र में फैली तो लोगों का दम घुटने लगा, आंखों में जलन होने लगी। आदित्य, वेदांशी, दीपांशु, अनिका और वान्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे भाजपा पार्षद विक्रांत ढाका की भी हालत बिगड़ गई।
एक टन क्षमता का क्लोरीन कैप्सूल हुआ लीक
नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि एसटीपी में एक टन क्षमता का क्लोरीन कैप्सूल स्थापित है। उसी से गैस लीक हुई है। जिसका लगभग 400 मीटर की परिधि में प्रभाव हुआ है। एक साल पहले ही जल निगम सीएनडीएस गाजियाबाद द्वारा एसटीपी का कायाकल्प किया गया है।
