मेरठ में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान बड़ा हादसा, शामली के अभ्यर्थी की मौत; 9 की हालत बिगड़ी
मेरठ में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी की दौड़ते समय मौत हो गई। नौ अन्य ...और पढ़ें

मेडिकल कॉलेज में भर्ती अभ्यर्थी।
HighLights
मेरठ में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हुई।
कुछ अभ्यर्थियों द्वारा इंजेक्शन के उपयोग की आशंका जताई गई।
जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) मंगलवार से शुरू हुई। मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित शारीरिक परीक्षा के दौरान दौड़ लगाते समय कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई।
इनमें शामली निवासी अभ्यर्थी सचिन की मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है, जबकि उसके साथी की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद भर्ती स्थल पर अफरातफरी मच गई।
दौड़ के दौरान नौ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कुछ अभ्यर्थी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए इंजेक्शन लगाकर दौड़ में शामिल हुए थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य और पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। सभी बीमार अभ्यर्थियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि होमगार्ड भर्ती के नोडल अधिकारी एसपी क्राइम अविनाश कुमार हैं। भर्ती प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थियों की देखभाल और सुरक्षा के लिए मेडिकल थाना पुलिस को लगाया गया है। साथ ही संबंधित अभ्यर्थियों के स्वजन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
