Move to Jagran APP

Meerut News: बसंत पंचमी पर चाइनीज मांझे ने ढहाया कहर, दर्जनों लोग पहुंचे अस्पताल

Meerut News बसंत पंचमी पर गुरुवार को पतंगबाजी कर आसमान में पेच लड़ाने में जितना मजा आया है। उतना ही आमजन के लिए खतरा भी बढ़ गया। पतंगबाजी में उपयोग किए गए चाइनीज मांझे की चपेट में आने से दस से ज्यादा लोग घायल हो गए।

By sushil kumarEdited By: Nirmal PareekPublished: Fri, 27 Jan 2023 10:02 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2023 10:02 PM (IST)
बसंत पंचमी पर चाइनीज मांझे ने ढहाया कहर (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, मेरठ: बसंत पंचमी पर गुरुवार को पतंगबाजी कर आसमान में पेच लड़ाने में जितना मजा आया है। उतना ही आमजन के लिए खतरा भी बढ़ गया। पतंगबाजी में उपयोग किए गए चाइनीज मांझे की चपेट में आने से दस से ज्यादा लोग घायल हो गए। लालकुर्ती में कैंट बोर्ड के कर्मचारी का गला और कान भी कट गया। जागृति विहार में पति संग स्कूटी पर जा रही महिला के पैर में मांझा फंस गया था। महिला काफी दूर तक मांझे में उलझकर घिसटती चली गई। उसके अलावा गंगा प्लाजा के समीप ड्यूटी से लौट रहे युवक की गर्दन कट गई। कोतवाली और लिसाड़ीगेट क्षेत्र में भी कई युवक मांझे की चपेट में आने से घायल हो गए। सवाल है कि पुलिस के अभियान के बाद भी लोगों को चाइनीज मांझे का हमला झेलना पड़ा।

loksabha election banner

कैंट बोर्ड कर्मचारी का कटा गला और कान

लालकुर्ती थाना क्षेत्र के पीएल शर्मा रोड निवासी रवि कुमार उर्फ बजाज चौधरी कैंट बोर्ड में कर्मचारी हैं। गुरुवार सुबह कैंट बोर्ड कार्यालय में ध्वजारोहण का कार्यक्रम था। रवि कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी सदर बाजार थाना क्षेत्र के संतोषी माता मंदिर के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आकर रवि का कान और गाल कट गया। रवि ने तत्काल अपने साथियों को घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आनन-फानन में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल रवि का उपचार चल रहा है।

पैर में मांझा फंसने से स्कूटी सवार महिला घायल

मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार निवासी सविता अपने पति के साथ बाजार जा रही थी। जागृति विहार में महिला के पैर में मांझा उलझ गया। चाइनीज मांझे में महिला के उलझने पर स्कूटी गिर गई। स्कूटी काफी दूर पर घिसटती चली गई। तब आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। दंपती को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा कांच के पुल निवासी समीर के हाथ में भी चाइनीज मांझा लगने से लहूलुहान हो गया। हापुड़ रोड पर चाइनीज मांझे से दिनेश कुमार घायल हो गए, वहीं खैर नगर में मोहम्मद अनीस भी मांझे की चपेट में आने से घायल हो गए। इसी तरह से करीब 10 लोग मांझे की चेपट में आने से घायल हो गए। करीब पांच लोगों को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.