विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ मंडल स्तरीय वैज्ञानिक प्रदर्शनी में छात्रों व शिक्षकों ने पेश किए मॉडल, 28 का राज्यस्तर के लिए चयन; यह है विजेता सूची

By Rajendra Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 28 Nov 2026 07:11 PM (IST)

मेरठ में 54वीं मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में 6 जिलों के 140 बाल वैज्ञानिकों और शिक्षकों ने मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी से 28 प्रतिभागियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए किया गया।

प्रदर्शनी में विजेता शिक्षिकाएं एवं बाल विज्ञानी।

प्रदर्शनी में विजेता शिक्षिकाएं एवं बाल विज्ञानी।

HighLights

  1. मेरठ में 54वीं मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का समापन।

  2. छह जिलों के 140 बाल वैज्ञानिकों व शिक्षकों ने लिया भाग।

जागरण संवाददाता, मेरठ। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उप्र प्रयागराज एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक संजय कुमार उपाध्याय के निर्देशन में देवनागरी इंटर कालेज रेलवे रोड में चल रही तीन दिवसीय 54 वीं मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी-26 का शनिवार को समापन हो गया। प्रदर्शनी में विजेता बाल विज्ञानियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

प्रदर्शनी का मुख्य विषय-सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार रहा। विद्यालय के सभागार में समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी बृजेश, मंडलीय पर्यवेक्षक विद्योत्तमा मिश्रा व रविंद्र कुमार व डा. युवराज शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में मंडल के छह जिलों के 140 बाल विज्ञानियों व शिक्षक-शिक्षिका प्रतिभागियों ने अपने माॅडल प्रस्तुत किए।

निर्णायक डा. अशोक कुमार, डा. विजय कुमार व डा. रुचि गोयल ने सभी प्रतिभागियों के माडलों की बारीकी से समीक्षा की। यह भी प्रतिभागियों को अवगत कराया कि वे अपने माडल व प्रेजेंटेशन को किस प्रकार और बेहतर बना सकते हैं। प्रदर्शनी में मंडल के सभी जिलों से जनपद स्तर पर चयनित प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने सात उप विषयों-का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

निर्णायक मंडल ने मूल्यांकन के उपरांत चारों श्रेणियों-जूनियर वर्ग (स्थिर), जूनियर वर्ग (क्रियाकारी), सीनियर वर्ग (क्रियाकारी) तथा अध्यापक वर्ग-में प्रत्येक उप विषय से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 28 प्रतिभागियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए किया। समारोह में चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जूनियर वर्ग स्थिर में ये रहे प्रथम

जूनियर वर्ग (स्थिर) में श्रेष्ठतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता में इंशा आरजी इंटर कालेज ने एआइ माडल के साथ, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में विधि सिंह बिष्ट बलराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर ने सतत नगर माडल, गणितीय माडलिंग एवं गणनात्मक सोच में सुमबुल नगर पालिका बालिका इंटर कालेज चंदपुरी गाजियाबाद ने साइबर सिक्योरिटी माडल, स्वास्थ्य स्वच्छता एवं सफाई में नंदिनी सेंट जोसफ गर्ल्स इंटर कालेज सरधना ने एयर क्लीनर विंडो माडल, स्वदेशी कृषि पद्धतियों में काव्य शर्मा राजकीय इंटर कालेज पूठखास ने नवीन एवं परंपरागत माडल, ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान में अल्फिया राजकीय कन्या इंटर कालेज किठौर ने प्रज्ञा कवच ग्राम माडल और आपदा-प्रबंधन में प्रियांशु जीएचएस लुहारली, बुलंदशहर ने बाढ़ अलर्ट सिस्टम माडल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग क्रियाकारी में ये रहे प्रथम

जूनियर वर्ग (क्रियाकारी) में श्रेष्ठतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता में तनु, जीजीआइसी विजयनगर गाजियाबाद ने एआइ फार लाइफ माडल, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में वंश जीआइसी पूठखास ने हरित ऊर्जा एवं स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन माडल, गणितीय माडलिंग एवं गणनात्मक सोच में कैफया जीजीआइ सी किठौर मेरठ ने मनोरंजक गणितीय माडल, स्वास्थ्य स्वच्छता एवं सफाई में लवी जीजीआइसी परीक्षितगढ़ ने स्मार्ट टायलेट माडल के साथ, स्वदेशी कृषि पद्धतियों में आकांक्षी श्रीवास्तव आर्य कन्या इंटर कालेज मेरठ ने गहराई, मिट्टी नमी सूचक माडल, ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान में अनुष्का जीजीआइसी किठौर ने सौर ऊर्जा हाइब्रिड ईको कोडर माडल और आपदा-प्रबंधन में फरदीन राजकीय हाईस्कूल अजराड़ा ने स्मार्ट ट्रांसफार्मर सुरक्षा और निगरानी नेटवर्क माडल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग में यह रहे प्रथम

सीनियर वर्ग (क्रियाकारी) में श्रेष्ठतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता में तनु पाल जीजीआइसी. विजयनगर गाजियाबाद ने एआइ ट्रेनिंग माडल, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में अनंत गर्ग, केडीबी पब्लिक स्कूल कविनगर गाजियाबाद ने हार्नेसिंग सोलर एनर्जी माडल, गणितीय माडलिंग एवं गणनात्मक सोच में साक्षी गोस्वामी आर्य कन्या पाठशाला हापुड़ ने गणितीय मॉडलिंग एवं गणनात्मक सोच माडल, स्वास्थ्य स्वच्छता एवं सफाई में खुशी राजकीय इंटर कालेज जसौरा मेरठ ने स्मार्ट आउटडोर फ्री एंटी बैक्टीरियल शूज माडल, स्वदेशी कृषि पद्धतियों में दीपाली जीजीआईसी विजयनगर गाजियाबाद ने एग्रीकल्चर माडल, ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान में विक्की राजकीय इंटर कालेज ब्रह्मपुरी जानी ने स्मार्ट एंटी वेनम बाक्स माडल के साथ और आपदा-प्रबंधन में निशिका, जीजीआइसी विजयनगर गाजियाबाद ने डिजास्टर मैनेजमेंट माडल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अध्यापक वर्ग में ये रहे अव्वल

अध्यापक वर्ग में श्रेष्ठतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता में शीतल देवल जीएलएस कुंडा, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में प्रीति सिंह राजकीय गर्ल्स धनवाली डाहर, गणितीय माडलिंग एवं गणनात्मक सोच में अरविंद शर्मा शंभूदयाल ग्लोबल स्कूल गाजियाबाद, स्वास्थ्य स्वच्छता एवं सफाई में सुमनलता वर्मा जीएचएस पीपली खेड़ा, स्वदेशी कृषि पद्धतियों में गरिमा त्यागी, राजकीय हाईस्कूल उलधन, ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान में किरण कुमारी जीआइसी नानू और आपदा-प्रबंधन में रेणु सिंह राजकीय कन्या.इंटर.कालेज किठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।