विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Census 2027: स्वगणना की हुई शुरुआत, ऑनलाइन पोर्टल पर देने होंगे इन 33 सवालों के जवाब

Published: Fri, 08 May 2026 12:45 AM (IST)

मेरठ में जनगणना-2027 का स्वगणना चरण शुरू हो गया है, जिसमें नागरिक 7 से 21 मई तक ऑनलाइन पोर्टल पर 33 सवालों के जवाब भरेंगे।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मेरठ। जनगणना-2027 आरंभ हो गई है। पहले चरण में नागरिकों को अधिकृत पोर्टल पर स्वगणना कर फार्म सबमिट करना है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से इसकी शुरुआत कर दी है।

अब आपकी बारी है। आप मोबाइल अथवा लैपटॉप के माध्यम से स्वगणना कर सकते हैं। यह अभियान 21 मई तक चलेगा। आप स्वगणना पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर आवश्यक जानकारी भर सकते हैं। इसमें आपको 33 सवालों के जवाब भरने होंगे। सवाल कुछ इस तरह रहेंगे।

यह हैं 33 सवाल जिनके भरने होंगे जवाब

  • भवन संख्या
  • भवन के फर्श की मुख्य सामग्री (टाइल्स, सीमेंट, लकड़ी)
  • दीवार की मुख्य सामग्री
  • भवन की छत की मुख्य सामग्री
  • भवन के उपयोग की स्थिति (रहने, दुकान)
  • मकान की स्थिति (अच्छी, रहने योग्य)
  • परिवार क्रमांक
  • परिवार में कुल सदस्यों की संख्या
  • परिवार के मुखिया का नाम
  • परिवार के मुखिया का लिंग (पुरुष, महिला)
  • परिवार के मुखिया की सामाजिक श्रेणी (एससी, एसटी, ओबीसी, सामान्य)
  • मकान के स्वामित्व की स्थिति (अपना, किराए का)
  • मकान में कमरों की संख्या
  • परिवार में विवाहित जोड़ों की संख्या
  • पीने के पानी का मुख्य स्रोत
  • पीने के पानी की उपलब्धता (घर के अंदर, बाहर)
  • बिजली का मुख्य स्रोत
  • शौचालय की सुविधा (हां, नहीं)
  • शौचालय का प्रकार (फ्लश, गड्ढे वाला)
  • गंदे पानी की निकासी (बंद, खुली नाली)
  • स्नानघर की उपलब्धता
  • रसोई घर की सुविधा
  • खाना पकाने का मुख्य ईंधन (एलपीजी, लकड़ी)
  • गैस कनेक्शन (एलपीजी, पीएनजी, सीएनजी)
  • रेडियो, ट्रांजिस्टर की उपलब्धता
  • टेलीविजन की उपलब्धता
  • इंटरनेट की सुविधा
  • लैपटॉप, कंप्यूटर की उपलब्धता
  • टेलीफोन, मोबाइल, स्मार्टफोन की उपलब्धता
  • साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, मोपेड की उपलब्धता
  • कार, जीप, वैन की उपलब्धता
  • परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर


आंकड़ों में समझिए

  • 22 चार्ज अधिकारी जनगणना अभियान में बनाए गए हैं।
  • 7 से 21 मई तक ऑनलाइन स्वगणना की जा सकेगी।
  • 33 प्रकार की सूचना प्रत्येक परिवार को दर्ज करनी है।
  • 22 मई से 20 जून तक डोर टू डोर सत्यापन चलेगा।
  • 6443 प्रगणक और 1075 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं।
  • 7518 कुल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।