एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम, प्रशिक्षण पूरा होने पर मिले नियुक्ति पत्र
मेरठ के लावड़ में जनगणना के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसमें सुपरवाइजरों और प्रगणकों को दिशा-निर्देश दिए गए।
-1765538855029-1793248382074_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
लावड़ में जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सुपरवाइजरों और प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश तथा नियुक्ति पत्र मिले।
1 दिसंबर 2026 से घर-घर जनगणना कार्य शुरू होगा।
जागरण संवाददाता, मेरठ। नगर पंचायत लावड़ के सभागार में जनगणना के द्वितीय चरण के तीसरे दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनगणना चार्ज अधिकारी सचिन पंवार ने सुपरवाइजरों और प्रगणकों को जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशिक्षण में बताया गया कि 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक जनगणना पोर्टल पर सूचनाएं दर्ज करने के साथ बेघर व्यक्तियों की गणना की जाएगी। चार्ज अधिकारी ने सभी सुपरवाइजरों और प्रगणकों को निर्धारित समयसीमा में जनगणना कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कस्बे में जनगणना कार्य करने के लिए सभी सुपरवाइजरों और प्रगणकों को नियुक्ति पत्र भी आवंटित किए गए।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूरा होने पर जनगणना चार्ज अधिकारी सचिन पंवार ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने जनगणना कार्य को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से जिम्मेदारी और सहयोग के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें- जनगणना-2027: OBC जातियों के लिए ड्रॉप-डाउन मेन्यू की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
