विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR नोटिसों की सुनवाई में लापरवाही: मेरठ में खंड शिक्षा अधिकारी हिरासत में

By Anuj Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 02 Feb 2026 04:46 PM (IST)

Meerut News : मेरठ में एक खंड शिक्षा अधिकारी को एसआइआर नोटिसों की सुनवाई में लापरवाही बरतने पर एसडीएम की ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. दो दिन के अवकाश के लिए किया था आवेदन।

  2. पुलिस ने घंटों थाने में बैठाए रखा।

जागरण संवाददाता, सरधना (मेरठ)। एसआइआर के तहत जारी नोटिसों की सुनवाई में लापरवाही बरतने पर मेरठ के खंड तीन के खंड शिक्षा अधिकारी श्याम मोहन अस्थाना को सरधना पुलिस ने सोमवार को एसडीएम की शिकायत पर हिरासत में ले लिया। इसके बाद एसडीएम के ही निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी का सीएचसी में मेडिकल हुआ और उन्हें छोड़ दिया गया।

खंड तीन के खंड शिक्षा अधिकारी श्याम मोहन अस्थाना की ड्यूटी एसआइआर में एईआरओ के पद पर लगी हुई है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी को एसआइआर से जुड़े मामलों की समयबद्ध सुनवाई और रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी। लेकिन उन्होंने न तो निर्धारित कार्य किया और न ही उच्चाधिकारियों को कोई सूचना दी।

वह बिना बताए अवकाश पर चले गए। उन्हें तहसील सभागार में ही मतदाताओं के एसआइआर नोटिस की सुनवाई की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद उनके स्थान पर नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार को नोटिस सुनवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई। सोमवार को जब खंड शिक्षा अधिकारी श्याम मोहन अस्थाना तहसील में एसडीएम के पास पहुंचे।
उसी दौरान एसडीएम की शिकायत पर पुलिस ने उन्हे हिरासत में ले लिया और घंटों थाने में बैठाए रखा। इसके बाद उनका मेडिकल करवाया और उन्हे छोड़ दिया गया।

दो दिन के अवकाश के लिए किया था आवेदन

खंड शिक्षा अधिकारी श्याम मोहन अस्थाना ने बताया कि बीती 29 जनवरी को दो दिन शुक्रवार और शनिवार के अवकाश के लिए बीएसए को मोबाइल पर मैसेज भेजा था। क्योंकि पत्नी की तबियत अत्यधिक खराब थी। हालांकि बीएसए का अगले दिन का अवकाश अस्वीकृत का मैसेज आया था।


इन्होंने कहा

खंड विकास अधिकारी का मेडिकल करवाया गया है। क्योंकि उन्होंने अवकाश का कारण तबियत खराब होना बताया है। पूरी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
उदित नारायण सेंगर, एसडीएम, सरधना।

लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं: एसडीएम

एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें- SIR के नोटिस की सुनवाई के लिए जा रहे हैं तो समय लेकर जाएं, मेरठ में उमड़ रही मतदाताओं की भीड़

उधर, इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।