विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं DSP कुलदीप अहलावत, जिन्हें भारत सरकार ने दिया वीरता पुरस्कार? यूपी के मेरठ से है कनेक्शन

Published: Sat, 03 Oct 2026 11:18 AM (IST)

मेरठ निवासी और उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी कुलदीप अहलावत को भारत सरकार ने वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया है।

लखनऊ में एथलीट कुलदीप को सम्मानित करते प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ में एथलीट कुलदीप को सम्मानित करते प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

HighLights

  1. मेरठ के एथलीट कुलदीप अहलावत को भारत सरकार ने वीरता पुरस्कार दिया।

  2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

  3. कुलदीप ने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया।

जागरण संवाददाता, मेरठ। जिले के रहने वाले एथलीट कुलदीप अहलावत को भारत सरकार ने वीरता पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। उन्हें गत गुरुवार को लखनऊ मे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह सम्मान दिया।

कुलदीप उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत है। उन्होंने 2002 में बुसान एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उसके बाद 2002 में ही श्रीलंका में एशिया चैंपियनशिप में भी देश के लिए मेडल जीता था।

वर्ष 2003 में उन्होंने बेल्जियम में वर्ल्ड क्रास कंट्री में देश का नाम रोशन किया था। 2003 में ही फिलीपींस में एशिया चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

वर्ष 2005 में इंचिओन में एशिया चैंपियनशिप में देश का नाम रोशन किया था। कुलदीप अहलावत सन 2000 से 2006 तक लगातार 5000 और 1500 मीटर वर्ग में नेशनल चैंपियन रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण शुरू, पैदल यात्रियों को मिलेगी लिफ्ट की सुविधा