दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण शुरू, पैदल यात्रियों को मिलेगी लिफ्ट की सुविधा
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद में फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिसके फाउंडेशन की स्थापना ट्रैफिक डायवर्जन के बाद की गई है।
-1791001570163_m.webp)
DME पर फुटओवर ब्रिज बनाने का काम शुरू हो गया। जागरण
HighLights
डीएमई पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ।
ट्रैफिक डायवर्जन के बाद फाउंडेशन स्थापित किया गया।
यह पुल सुरक्षित आवागमन के लिए लिफ्ट युक्त होगा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर फुटओवर ब्रिज बनाने का काम शुरू हो गया है। ट्रैफिक डायवर्जन के बाद शुक्रवार को एफओबी का फाउंडेशन स्थापित कर दिया गया है।
एफओबी बनाने का काम एनएचएआई द्वारा किया जा रहा है। इसके बनने से दोनों तरफ से आने-जाने वाले लोगों को लाभ होगा। वेव सिटी के नागरिक लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।
लागत ढाई करोड़
यातायात पुलिस ने एफओबी निर्माण के लिए कई दिन तक डीएमई के ट्रैफिक को डायवर्ट किया था। इस संबंध में एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार के अनुसार, एफओबी का निर्माण कार्य एपको कंपनी द्वारा किया जा रहा है। अनुमानित लागत ढाई करोड़ है।
दोनों तरफ लिफ्ट होगी
बताया कि एफओबी पर जाने के लिए दोनों तरफ लिफ्ट भी लगाई जाएगी। आसपास के इंजिनियरिंग कॉलेज के छात्रों को भी इसका लाभ होगा।
उन्होंने अपील की है कि लोग एफओबी का उपयोग जरूर करें। यह सड़क क्रॉसिंग के लिए सुरक्षित भी है। आमतौर पर एफओबी बनने के बाद लोग इनका कम उपयोग करते हैं।
सड़कों को क्रॉस करने के लिए असुरक्षित और शॉर्ट कट रास्ता अपनाते हैं। इससे सड़क हादसा होने की संभावना रहती है। डीएमई पर जगह जगह एफओबी और अंडर पास बनाये गए हैं।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा का सफर होगा आसान, शाहबेरी से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक बनेगी डबल डेकर रोड
