विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में आर्टिफिशियल फूल-पौधे बने सजावट का नया ट्रेंड, त्योहारों पर खूब हो रही खरीदारी

Published: Wed, 21 Oct 2026 05:56 PM (IST)

मेरठ में त्योहारों के कारण आर्टिफिशियल पौधों और फूलों की बिक्री में भारी उछाल आया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. आर्टिफिशियल पौधों और फूलों की खरीदारी में जबरदस्त उछाल।

  2. ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड के पौधे-फूल गुणवत्ता के लिए पसंद।

  3. एरिका पॉम, बांस, बोगनवेलिया जैसे पौधे खूब बिक रहे।

जागरण संवाददाता, मेरठ। घर में बोगनवेलिया, एरिका पॉम और बांस का पौधा सजावट के लिए रखना है, लेकिन उसकी देखभाल और सिंचाई को झंझट मानते हैं अथवा घर के अंदर मिट्टी या पानी बहने से होने वाली गंदगी से मुक्ति चाहते हैं। ऐसे हरियाली पसंद लोगों ने आर्टिफिशियल पौधों और फूलों को सजावट का बेहतर विकल्प बना लिया है।

त्योहारों पर इसके कारोबार में भी जबरदस्त उछाल है। आस्ट्रेलिया और थाइलैंड के पौधे, फूलों को बेहतर क्वालिटी के लिए पसंद किया जा रहा है, तो हैंडीक्राफ्ट फूल और फोम सीरीज व फैदर से बने फूलों को भी फ्लावर पॉट में रखने का भी ट्रेंड नजर आ रहा है।

त्योहारी सीजन के चलते ही सदर बाजार में आर्टिफिशियल पौधे एवं फूलों की दुकानों पर इन दिनों ग्राहकों की भीड़ बनी हुई है।खासकर महिलाएं और परिवार की युवतियां अपनी पसंद के अनुसार पौधे व फूलों की खरीद कर रहे हैं।

यहां कृष्णा हाउस पर बेगमबाग निवासी नीलम अपनी सहेली के साथ फूल खरीदने पहुंची, तो सदर बाजार निवासी सुरभि अपने पति के साथ उनके आफिस में टेबल पर रखने के लिए उपयुक्त फ्लावर पॉट खरीदने पहुंची।

एरिका पॉम से लेकर बोगनवेलिया बन रहे पसंद

दुकान संचालिका मधु ज्योति ने बताया कि एरिका पॉम से लेकर बोगनवेलिया, ओलिव, बांस और डहेलिया समेत तमाम इंडोर पौधे लोग पसंद कर रहे हैं। कोई ड्राइंग रूम में टेबल पर पौधा रखना चाहता है, तो कोई डाइनिंग टेबल पर बांस का पौधा रखने की इच्छा लेकर आ रहा है। आर्किड, गुलाब, डहेलिया, लिली के फूलों की खूब डिमांड है। इस बार पॉमस ग्रास के पौधों की भी खूब डिमांड है। उन्होंने बताया कि आस्ट्रेलिया और थाइलैंड के आर्टिफिशियल पौधे व फूल अच्छी क्वालिटी की वजह से ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

वहीं, बगिया फ्लावर को संचालक मोहित कुमार ने बताया कि हैंडीक्राफ्ट फूलों के अलावा फैदर वाले फूलों को अधिकांश रेंज डिमांड के अनुसार मंगाई है। त्योहारों पर घरों की सजावट के लिए आर्टिफिशियल फ्लावर एवं प्लांट्स खरीदने लोग लगातार पहुंच रहे हैं। मानस्टेरा और क्रोटन का पौधा हरियाली के साथ इसके सुंदर डिजाइन वाले पत्तों की वजह से पसंद आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Google की अनोखी AI पहल! छोटे कारोबारियों को लोन, किसानों और टीचर्स तक पहुंचेगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

यह भी पढ़ें- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शब्द को गढ़ने वाले कौन थे जॉन मैकार्थी? पढ़ाई के दौरान आया था एआई का विचार