विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुस्कान के बाद पांच पत्नियों ने उजाड़ा अपना सुहाग, किसी ने सांप से डसवाया तो किसी ने पति के साथ की ये हैवानियत

Published: Thu, 15 Oct 2026 05:38 AM (IST)

मेरठ में डेढ़ साल के भीतर पांच महिलाओं ने पराये प्यार के लिए अपने पतियों की हत्या कर दी। इनमें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. डेढ़ साल में पांच पत्नियों ने की पति की हत्या।

  2. पराये प्यार के लिए अपनाया जघन्य अपराध का रास्ता।

  3. सांप से कटवाकर और गोली मारकर की गई हत्याएं।

जागरण संवाददाता, मेरठ। मुस्कान रस्तोगी के बाद जनपद में डेढ़ साल के समय में पांच महिलाओं ने पराया प्यार पाने के लिए अपना सुहाग उजाड़ लिया। रविता और दामिनी के स्नैक मर्डर ने सभी को हैरत में डाल दिया। संगीता, अंजलि, कोमल और कविता की भी यही कहानी है।

महिलाओं ने पराए प्यार की चाह में अपने ही सुहाग को मौत के घाट उतार दिया। अधिवक्ता केके चौबे ने सभी हत्याकांड को अदालत के सामने रखकर मुस्कान और साहिल के खिलाफ फांसी की मांग की। दर्शाया गया कि सौरभ हत्याकांड के बाद ही जनपद में छह महिलाओं ने अपने पति के कत्ल से हाथ रंग लिए।

17 अप्रैल 2025 : बहसूमा के अकबरपुर सादात ने रविता ने 17 अप्रैल 2025 को प्रेमी प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित की गला दबाकर हत्या कराई। उसके बाद सांप खरीद कर अमित के बिस्तर पर छोड़ दिया। उसके बाद सांप से काटने का नाटक रच दिया। इस हत्याकांड में 16 अक्टूबर को अदालत निर्णय सुनाएगी।

23 जून 2025 : जानी खुर्द के किसान सुभाष की हत्या उसकी पत्नी कविता और छोटी बेटी सोनम ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर कराई थी। बेटी के प्रेमी विपिन ने दोस्त अजगर उर्फ शिवम के साथ गोली मारकर हत्या की थी। मां बेटी समेत पांच आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है।

एक नवंबर 2025 : परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अगवानपुर निवासी 28 वर्षीय राहुल से अंजलि के तीन बेटे हैं। इसके बावजूद अंजलि का दिल पड़ोसी अजय पर आ गया। राहुल खेती बाड़ी व पशुपालन करता था। एक नंवबर 2025 रात आठ बजे अंजलि ने काल कर राहुल को गांव के बाहर मंदिर पर बुलाया। वहां पर अजय भी आ गया। तब अजय ने राहुल की तीन गोली मारकर हत्या कर दी। यह मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें- नीला ड्रम हत्याकांड: 64 दिन की पड़ताल और 22 लोगों की गवाही, मौत की दहलीज तक ऐसे पहुंचे साहिल-मुस्कान

4 अप्रैल 2026 : परीक्षितगढ़ के अगवानपुर निवासी बीएसएफ जवान नैन सिंह की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पत्नी काेमल और मौसी के बेटे गुलशन समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। कोमल ने बहन के मंगेतर गुलशन के साथ मिलकर हत्या की पूरी पटकथा रची थी। छह लाख की सुपारी के लिए अपने आभूषण गिरवी रखकर रकम जुटाई थी। मोबाइल कॉल डिटेल से ही पुलिस गुलशन तक पहुंची थी।

यह भी पढ़ें- फांसी की सजा के बाद कैदी नंबर 395 और 396 बने साहिल-मुस्कान, जेल पहुंचते ही बिलख पड़े दोनों गुनहगार

17 जुलाई 2026 : बहसूमा के भंडौरा गांव निवासी 32 वर्षीय स्कूल संचालक अतुल कुमार हस्तिनापुर की शंकुतला कालोनी में किराए के मकान में पत्नी दामिनी और दो बच्चों के संग रहते थें। अतुल पंवार की हत्या की पटकथा प्रिंसिपल पत्नी दामिनी ने प्रेमी स्कूल बस चालक तुषार पायला के साथ मिलकर रच डाली थी। जहरीले सांप से कटवाकर अतुल की हत्या करा दी थी।