विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 स्कूल, 6 अस्पताल और 4 मंडप... मेरठ में हंगामे के बीच सेंट्रल मार्केट की 44 संपत्तियां सील

Published: Wed, 08 Apr 2026 07:44 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मेरठ के शास्त्रीनगर में आवास विकास परिषद ने 44 व्यावसायिक संपत्तियों को सील कर दिया। इनमें स्कूल, अस्पताल और मंडप शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सेंट्रल मार्केट व स्कूलों व अस्पतालों कई बैंकों को भी खाली करने के आदेश के बाद आवास विकास परिषद का सील लगाने का विरोध करते व्यापार संघ बीच सड़क धरना-प्रदर्शन एडीएम सिटी सीओ बात करते ---जागरण

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सेंट्रल मार्केट व स्कूलों व अस्पतालों कई बैंकों को भी खाली करने के आदेश के बाद आवास विकास परिषद का सील लगाने का विरोध करते व्यापार संघ बीच सड़क धरना-प्रदर्शन एडीएम सिटी सीओ बात करते ---जागरण

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 44 व्यावसायिक संपत्तियां सील।

  2. सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन।

  3. गुमराह करने का आरोप लगाते हुए मेरठ बंद का आह्वान।

जागरण संवाददाता, मेरठ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आवास विकास परिषद ने शास्त्रीनगर योजना संख्या सात में चिन्हित 44 व्यावसायिक संपत्तियों को सील कर दिया। सील हुई इमारतों में से पांच स्कूल, छह अस्पताल और चार मंडप भी शामिल हैं। सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। दो घंटे के गतिरोध के बाद यहां सीलिंग की कार्रवाई आरंभ हो सकी।

सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने गुरुवार को मेरठ बंद का आवाह्न किया है। छह अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट के 44 निर्माणों को जल्द सील करने के आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई गुरुवार को है जिसमें परिषद को सीलिंग की कार्रवाई की रिपोर्ट दाखिल करनी है।

सीलिंग की कार्रवाई के लिए परिषद ने आठ टीमों का गठन किया था। प्रत्येक टीम के साथ पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई । टीमों को अलग-अलग स्थानों पर संपत्तियों को सील करने की जिम्मेदारी दी गई थी। आरटीओ रोड पर स्थित शास्त्रीनगर 5/9 पर सहायक अभियंता सृष्टि सिंह के नेतृत्व में टीम बुधवार सुबह 9:25 बजे पहुंची।

74646661

लाल रंग का क्रॉस लगाया

टीम ने पहले परिसर के अंदर जा कर जांच की कोई अंदर है तो नहीं। इमारत पर लाल रंग का क्रास लगाया गया। सीलिंग के लिए टीम को किसी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। इसी रोड पर जब टीम मसल्स एंड फिटनेस जिम कांप्लेक्स पर पहुंची तो बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र हो गए।

74649925

परिषद द्वारा व्यापारियों को जारी भू उपयोग परिवर्तन की अनुमति पत्र और हाथों में 70 करोड़ वापस करो के पोस्टर लिए और परिषद के अधिकारी भ्रष्ट हैं के नारे लगा रहे थे। एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार और सीओ अभिषेक तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया।

व्यापारियों ने परिषद के अधिकारियों को बुलाने की मांग की। व्यापारी अंजनेय सिंह और राहुल मलिक ने कहा पहले परिषद ने आवेदन मांगे उसके बाद भू उपयोग परिवर्तन की अनुमति दी। शुल्क जमा करा लिया। परिषद की शर्तों को मानते हुए सेट बैक छोड़ने के लिए निर्माणों को भी ताेड़ दिया।

व्यापारियों ने कहा इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से पहले क्यों नहीं अनुमति ली। या पूरे मामले को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रमुखता से क्यों नहीं रखा गया। व्यापारियाें ने परिषद पर व्यापारियों को गुमराह करने और धोखे में रखने का आरोप लगाया।

74647306

सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। व्यापारी सड़क पर धरने पर बैठे रहे। इसी बीच अन्य स्थानों पर सील करने की कार्रवाई सामान्य रूप से जारी रही। सेंट्रल मार्केट में साढ़े 11 बजे के बाद टीम भारी पुलिस बल के साथ फिर पहुंची। सेंट्रल मार्केट में पहले शास्त्रीनगर 660/6 पर सील कार्रवाई हुई।

सेंट्रल मार्केट की अन्य इमारतों में भी सील लगाने के दौरान विरोध होता रहा। सपा विधायक अतुल प्रधान और संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। दो बजे तक 39 संपत्तियों को सील किया जा चुका था। पंजाब नेशनल बैंक में लाकर आदि सामान निकालने के कारण सीलिंग के कार्य में विलंब हुआ। शाम साढ़े पांच बजे तक सभी संपत्तियां सील कर दी गई।