दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटवाया
फोटो : 6,7,8,9 नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने घंटाघर से छतरी वाला पीर तक चलाया अतिक्रम
फोटो : 6,7,8,9
नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने घंटाघर से छतरी वाला पीर तक चलाया अतिक्रमण अभियान
दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त किया, टीन शेड व अन्य अस्थाई निर्माण को तोड़ा
जासं, मेरठ : कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम द्वारा दस दिवसीय संयुक्त अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को घंटाघर से छतरी वाले पीर तक मुख्य मार्ग के दोनों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई।
नगर निगम के कर अधीक्षक अक्षय कुमार, राजस्व निरीक्षक राजीव तथा लेखपाल कुंवरपाल और राजकुमार के नेतृत्व में सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे से अतिक्रमण अभियान शुरू किया गया। आज अहमद रोड पर घंटाघर से लेकर छतरी वाले पीर तक अभियान चलाया गया। नगर निगम की जेसीबी ने यहां दुकानों के बाहर लगे टीन शेड व अन्य अस्थाई निर्माण को तोड़ डाला। दुकानों के बाहर 20 फीट से भी अधिक लंबाई तक रोड पटरी पर कब्जा किया गया था। जिसे टीम ने जबरन हटवाया। इस दौरान कार्रवाई का व्यापारियों ने बार बार विरोध किया। लेकिन भारी पुलिस बल तथा पुलिस की सख्ती के सामने उनकी एक नहीं चली। निगम की टीम ने सख्ती से अभियान चलाया। किसी भी दुकान का टीन शेड व अन्य निर्माण नहीं छोड़ा गया। दुकान के बाहर रखी गई सामग्री को निगम कर्मियों ने जब्त करके ट्रैक्टर ट्राली में भर लिया। अभियान घंटाघर से शुरू हुआ। अप्सरा सिनेमा की ओर से होता हुआ छतरी वाले पीर तक पहुंचा। फिर सड़क की दूसरी का अतिक्रमण हटाते हुए टीम वापस घंटाघर पहुंची।
दुकान में तोड़फोड़ कर पनवारी पर झोंके फायर, एक पकड़ा
मेरठ : लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के नूरनगर में एक पान की दुकान में तोड़फोड़ कर पनवारी पर फायर झोंके गए। लोगों ने घेराबंदी कर एक आरोपित दबोचकर जमकर पीटा।
रशीद नगर ढलाई वाली गली निवासी आरिफ ने बताया कि सोमवार देर रात वह दुकान पर बैठा था। इस दौरान चार युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौच कर दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। पीड़ित ने विरोध किया तो उस पर तमंचे से फाय¨रग कर दी। अचानक गोलीबारी होती देखकर वहां अफरातफरी मच गई। एक गोली फ्रिज में जा लगी और दो गोलियां काउंटर में लगी। हमले में पनवारी बाल-बाल बच गया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
लोगों ने एक आरोपित को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गया आरोपित समीर नूरनगर का रहने वाला है। उसका कहना है कि वह गली से गुजर रहा था। लोगों ने उसे बिना वजह पकड़ा है। आरिफ की तहरीर पर समीर समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी मोहम्मद असलम का कहना है कि फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।