अवैध कॉलोनियों पर चला मेडा का बुलडोजर, हापुड़ रोड और बिजली बंबा बाईपास पर चला ध्वस्तीकरण अभियान
मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने मेरठ में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया। हापुड़ रोड पर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
मेडा ने मेरठ में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की।
हापुड़ रोड और बिजली बंबा बाईपास पर ध्वस्तीकरण अभियान चला।
अवैध सड़कों और भूखंडों की बाउंड्रीवाल ध्वस्त की गईं।
जागरण संवाददाता, मेरठ। अवैध कालोनियों के खिलाफ मेरठ विकास प्राधिकरण मेडा ने दो अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाया। मेरठ-हापुड़ रोड स्थित रायल गार्डन बैंक्वेट हाल के पीछे और नगर निगम कूड़ाघर के सामने करीब 20 हजार वर्ग मी. भूमि पर इमरान व खालिद द्वारा अनधिकृत आवासीय व औद्योगिक कालोनी विकसित की जा रही थी।
कालोनी के भीतर विकसित सड़कों और भूखंडों की बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, बिजली बंबा बाईपास रोड पर मेरठ रेजीडेंसी के सामने अशोक त्यागी व ग्लास अहमद द्वारा लगभग 20 हजार वर्ग मी भूमि पर अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। टीम ने कालोनी के भीतर विकसित सड़कों और भूखंडों की बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया।
