विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'...तेरा इलाज कर देंगे', जेई को धमकाने पर बुलडोजर लेकर पहुंच गया MDA; खेत की तरह जोत डाली अवैध कॉलोनी

Published: Sat, 29 Jun 2024 11:29 AM (IST)

मेरठ में जेई को धमकाया गया कि तेरा इलाज कर देंगे। इस पर मेरठ विकास प्राधिकरण ने अवैध कालोनी में खेत की तरह जुताई कर दी। जब इस निर्माण को तोड़ा जाने लगा तो लोगों ने टीम के साथ अभद्रता की। मेडा के प्रवर्तन अनुभाग के प्रभारी अर्पित यादव ने बताया कि थाना कंकरखेड़ा में संबंधित लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्राधिकरण ने अवैध कालोनी में खेत की तरह कर दी जुताई - प्रतीकात्मक तस्वीर।
प्राधिकरण ने अवैध कालोनी में खेत की तरह कर दी जुताई - प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. खिर्वा रोड पर अवैध कांप्लेक्स ध्वस्त करने गई टीम के साथ लोगों ने की अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज
  2. कुछ समय पहले मेडा भवन में पहुंचकर लोगों ने किया था हंगामा, तब दी थी जेई को धमकी

जागरण संवाददाता, मेरठ। अवैध कालोनी या अन्य व्यावसायिक निर्माण करने वालों की दबंगई अब उन्हीं पर भारी पड़ने लगी है। खिर्वा रोड पर दो मामलों में मेडा के कर्मचारियों को धमकाने पर सख्त कार्रवाई की गई। पहले मामले में जेई को धमकाने पर अवैध कालोनी को खेत की तरह जोत दिया गया, वहीं दूसरे मामले में टीम के साथ अभद्रता करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में खिर्वा रोड पर ग्राम जेवरी में ओमपाल, रगवीर व राजेश कुमार द्वारा लगभग 15 हजार वर्ग गज पर अवैध कालोनी विकसित की थी। विकास प्राधिकरण की टीम और जेई कुछ समय पहले कार्रवाई के लिए पहुंचे थे, तब लोगों ने टीम को वापस कर दिया था। बाद में मेडा भवन में व्यापारियों का समूह लेकर अवैध निर्माण करने वालों ने हंगामा कर जेई को धमकाया था कि तेरा इलाज कर देंगे।

अवैध निर्माणों को ढहाया

शुक्रवार को टीम ने उस कालोनी में सारे अवैध निर्माणों को ढहाने के साथ ही बिजली के खंभे तोड़कर डामर की सड़कों को इस तरह से खोद दिया, मानो खेत की जुताई की गई हो। यहां से टीम इसी रोड पर जीत कांप्लेक्स पहुंची। 200 वर्ग मीटर में इस अवैध कांप्लेक्स का निर्माण आदेश शर्मा, सुरेश कुमार वैद्य व दीपक मलिक संयुक्त रूप से कर रहे थे।

दुकानों के निर्माण के लिए आठ आरसीसी के कालम खड़े किए गए थे। जब इस निर्माण को तोड़ा जाने लगा तो लोगों ने टीम के साथ अभद्रता की। मेडा के प्रवर्तन अनुभाग के प्रभारी अर्पित यादव ने बताया कि थाना कंकरखेड़ा में संबंधित लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।