विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! नौ अक्टूबर तक पुरी जाने वाली ट्रेन एक घंटा 10 मिनट विलंब से संचालित होगी

By Om Bajpai Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 06 Oct 2026 06:10 AM (IST)

मथुरा स्टेशन के री-मॉडलिंग कार्य के कारण मेरठ से जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी, जिनमें अमृतसर-इंदौर और योगनगरी ऋषिकेश-पुरी ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. मथुरा स्टेशन री-मॉडलिंग से मेरठ की कई ट्रेनें प्रभावित।

  2. अमृतसर-इंदौर ट्रेन 4 और 8 अक्टूबर को विलंब से।

  3. ऋषिकेश-पुरी ट्रेन 10 अक्टूबर को वाया खुर्जा जाएगी।

जागरण संवाददाता, मेरठ। मथुरा स्टेशन के री-माडलिंग कार्य के चलते मेरठ से जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। दूसरे रूट की कई ट्रेनें वाया मेरठ होकर संचालित होंगी। अमृतसर से इंदौर जाने वाली ट्रेन चार और आठ अक्टूबर को एक घंटा 25 मिनट विलंब से संचालित होगी।

चार से नौ अक्टूबर तक योगनगरी ऋषिकेश से पुरी जाने वाली ट्रेन संख्या 18478, एक घंटा 10 मिनट विलंब से संचालित होगी। 10 अक्टूबर को यह ट्रेन मेरठ से वाया खुर्जा होते हुए जाएगी। गाजियाबाद, मथुरा ट्रेन नहीं जाएगी।