Move to Jagran APP

Unlock Meerut: शहर में पुरानी व्‍यवस्‍था के मुताबिक ही खुलेंगे बाजार, नया प्‍लान आज शाम तक Meerut News

प्रदेश में अब बाजार पांच दिन ही खुलेंगे। डीएम इसकी व्यवस्था बनाएंगे। मेरठ शहर में सोमवार शाम तक नया प्लान जारी करने का प्रयास किया जाएगा। यह मंगलवार से लागू हो जाएगा।

By Prem BhattEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 11:00 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 11:00 AM (IST)
Unlock Meerut: शहर में पुरानी व्‍यवस्‍था के मुताबिक ही खुलेंगे बाजार, नया प्‍लान आज शाम तक Meerut News
Unlock Meerut: शहर में पुरानी व्‍यवस्‍था के मुताबिक ही खुलेंगे बाजार, नया प्‍लान आज शाम तक Meerut News

मेरठ, जेएनएन। प्रदेश में अब बाजार पांच दिन ही खुलेंगे। डीएम इसकी व्यवस्था बनाएंगे। सोमवार (आज) सुबह 5 बजे 55 घंटे का लॉकडाउन खत्म होने के बाद बाजार खुलने को लेकर व्यापारी देर रात तक परेशान रहे। जिला प्रशासन का कहना है कि सोमवार को बाजार पुरानी व्यवस्था के मुताबिक ही खुलेंगे। सोमवार शाम तक नया प्लान जारी करने का प्रयास किया जाएगा। यह मंगलवार से लागू हो जाएगा। दो दिन की साप्ताहिक बंदी के दौरान आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी जारी रहेगी। वहीं 55 घंटे के लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को भी शहर के सभी बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे। सड़कों पर वाहनों की संख्या जरूर बढ़ी। सख्ती करने पर पुलिस पर परेशान करने के आरोप भी लगे।

loksabha election banner

बाजारों में आज पुरानी व्यवस्था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में प्रत्येक शनिवार और रविवार बाजार बंद रखने की घोषणा की। इन दो दिनों में स्थानीय निकाय बाजारों में सफाई और सैनिटाइजेशन कराएंगे। उद्योगों में भी इन दो दिनों में सैनिटाइजेशन होगा। सरकार की इस घोषणा से व्यापारियों और व्यापार संगठन पदाधिकारियों में खलबली मच गई। मेरठ में फिलहाल सभी बाजारों में अलग अलग व्यवस्था लागू है। कुछ बाजारों की दोनों पटरियों की दुकानें सप्ताह में छह दिन खुलती हैं। कुछ बाजारों में एक दिन दायीं पटरी और दूसरे दिन बायीं पटरी खोलने की व्यवस्था है। कुछ बाजार सप्ताह में दो या तीन दिन खुलते हैं। व्यापारियों की मांग है कि फाइव-डे वीक के दौरान सरकार और जिला प्रशासन सभी बाजारों की दोनों पटिरयों को पांचों दिन खोलने की अनुमति दे। नई व्यवस्था के तहत सोमवार को बाजार खोलने के लिए रविवार देर रात तक भी जिला प्रशासन ने कोई आदेश जारी नहीं किया। इससे व्यापारियों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई। देर रात डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि देर शाम तक सरकार का आदेश नहीं मिला था।

55 घंटे का लॉकडाउन लागू किया था

केवल सूचना विभाग द्वारा जारी किया गया सीएम की बैठक से संबंधित प्रेस नोट ही मिला है। सरकार का आदेश मिलने पर ही उसके मुताबिक नई व्यवस्था बनाकर जारी की जाएगी। सोमवार को बाजारों में पुरानी व्यवस्था कायम रहेगी। उन्होंने बताया कि दो दिन की बंदी के दौरान भी आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी जारी रहेगी। कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने को सरकार ने प्रदेश में 55 घंटे का लॉकडाउन लागू किया था। रविवार को दूसरे दिन भी यह पूर्ण रूप से सफल रहा। शहर के सभी बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे। दूध और दवा की दुकानें भी सुबह-शाम कुछ समय के लिए खुलीं। खैरनगर का दवा का थोक बाजार खुला तो लेकिन वहां ग्राहक ही नहीं पहुंचे। लोग घरों में रहे लेकिन सड़कों पर वाहनों की संख्या शनिवार की तुलना में ज्यादा रही। शहर में 94 स्थानों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती की।

पुलिस पर परेशान करने का आरोप

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने वाहनों का चालान किया तथा लोगों के खिलाफ जुर्माना और मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की। वहीं आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति करने वाले लोगों का आरोप है कि छूट के बावजूद जेलचुंगी चौराहा, कमिश्नर आवास चौराहा, बेगमपुल, तेजगढ़ी चौराहा, एल ब्लाक तिराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, मेट्रो प्लाजा चौराहा, शॉपरिक्स पर पुलिस ने परेशान किया। रविवार को नोडल अधिकारी पी. गुरुप्रसाद ने लॉकडाउन के दूसरे दिन की स्थिति का निरीक्षण अकेले किया। किसी भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी को साथ नहीं लिया। अकेले ही शहर के प्रमुख स्थानों पर लॉकडाउन की स्थिति देखी। नोडल अधिकारी रविवार को दिनभर निरीक्षण और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद अपने पूरे दौरे की रिपोर्ट और जनप्रतिनिधियों के सुझाव लेकर शाम को लखनऊ के लिए रवाना हो गए। वह सोमवार को मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

व्यापार संघ की मांग, सात बजे तक खुलें दुकानें

संयुक्त व्यापार संघ के अजय गुट ने शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार सोमवार को साप्ताहिक बंदी वाले बाजार खोले जाने की मांग की है। सोमवार से शुक्रवार आठ बजे से शाम सात तक बाजार खोले जाएं।

इनका कहना है

55 घंटे के लॉकडाउन में व्यापारी और आम जनता सभी ने सहयोग किया। लॉकडाउन सफल रहा। इससे संक्रमण की कड़ी तोड़ने में खासी मदद मिलेगी।

- अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.