विहिप की धर्मसभा के लिए मेरठ से भेजी गईं रोडवेज की 240 बसें
दिल्ली में चल रही विहिप की धर्मसभा के लिए मेरठ से रोडवेज निगम की 240 बसें भेजी गईं। जनपद से 30 हजार रामभक्त धर्मसभा में पहुंचने की सूचना है।
By Ashu SinghEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 02:23 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 02:23 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। दिल्ली में रविवार को विश्व हिंदू परिषद के धर्म सभा के लिए रोडवेज की 240 बसें भेज दी गईं। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार पूरे प्रदेश से रोडवेज से बसों की मांग की गई थी। इसके बाद ही बसों को दिल्ली भेजा गया है। मेरठ रीजन से जुड़े पांच डिपो से 240 अनुबंधित बसों की मांग की गई थी। वहीं, धर्म सभा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हर जिले से हजारों की तादाद में लोग दिल्ली पहुंच चुके हैं। मेरठ से ही करीब 30 हजार रामभक्त दिल्ली पहुंचने की सूचना है।
विशाल धर्म सभा
राम मंदिर के निर्माण के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल धर्म सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसके चलते भाजपा कार्यकर्ता और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोग रविवार सुबह बसों से रवाना हुए। सुबह सात बजे बसों को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया और देर रात तक इनके आने की उम्मीद है।
15 बसें आईं वापस
रोडवेज ने 240 बसों को भेज दिया था लेकिन बसें खाली रह गईं। इसके चलते 15 बसों को वापस डिपो भेज दिया गया। इससे 225 बसों को दिल्ली रवाना कर दिया गया है।
इन्होंने कहा
बसों की मांग की गई थी। हमने 240 बसों को दे दिया था। ये बसें अनुबंधित हैं। इसमें परिवहन निगम की बसें शामिल नहीं हैं।
-नीरज सक्सेना, आरएम, रोडवेज़, मेरठ रीजन

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें