Move to Jagran APP

नायडू के संपर्क में हैं मुंबई की कई फिल्मी हस्तियां Meerut News

बदमाश शिव शक्ति नायडू मूलरूप से दक्षिण भारत का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लगी हुई है।

By Prem BhattEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 12:29 PM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 12:29 PM (IST)
नायडू के संपर्क में हैं मुंबई की कई फिल्मी हस्तियां Meerut News
नायडू के संपर्क में हैं मुंबई की कई फिल्मी हस्तियां Meerut News

मेरठ [सुशील कुमार] बदमाश शिव शक्ति नायडू को लेकर पुलिस चकरघिन्नी बनी हुई है। पुलिस ने इको स्पोर्ट्स से उसके के दोनों मोबाइल बरामद किए हैं। मोबाइल खंगालने पर पुलिस को अहम जानकारी मिली हैं। नायडू के मायानगरी मुंबई में कई फिल्मी हस्तियों से संबंध हैं। मोबाइल में नायडू की दो गर्लफ्रेंड के फोटो भी हैं। पुलिस इन दोनों लड़कियों के जरिए उसे पकड़ने की कवायद कर रही है। मदनगीर नई दिल्ली अंबेडकर नगर निवासी कुख्यात बदमाश शिव शक्ति नायडू मकोका में वांछित है। वह मूलरूप से दक्षिण भारत का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लगी हुई है। हाल में ही एसीपी ललित मोहन नेगी ने नायडू पर मकोका लगवाया था। दिल्ली पुलिस के शिकंजा कसने के बाद नायडू मेरठ में शरणस्थली बनाने में लगा था। उसने शामली के बदमाश रवि उर्फ भूरा को साथ लेकर उसके रिश्तेदार ऋतुराज के साथ मिलकर मेरठ में करोड़ों की जमीन कब्जाने की साजिश रची थी। साथ ही दिल्ली के एसीपी की हत्या करने की साजिश का तानाबाना बुन चुका था। वहीं, मोबाइल में दिल्ली के अफसरों के बारे में की गई चेट भी मिली है।

loksabha election banner

आठ करोड़ रकम हवाला की थी

दिल्ली के एसीपी ललित मोहन नेगी ने बताया कि नायडू ने 2014 में आठ करोड़ की लूट हवाला कारोबारियों से की थी। इस लूट से फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का संबंध नहीं है। इस रकम में पांच करोड़ बरामद कर लिए गए थे। होंडा सिटी कार समेत रकम लाजपत नगर से लूटी गई थी। लूट से ही नायडू गैंग का सरगना बन गया था।

कुख्यात शिव शक्ति नायडू

आइजी प्रवीण कुमार ने बताया कि शक्ति नायडू के दोनों मोबाइल से पुलिस को अहम जानकारी मिली है। नायडू के अलावा उसके साथी रवि और फरार दोनों शूटरों की तलाश में चार टीमें लगी हैं। दिल्ली की स्पेशल सेल से भी जानकारी साझा की जा रही है। दो टीमों को फिलहाल दिल्ली में लगाया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.