Move to Jagran APP

राहुल गांधी संसद में बेवजह और बिना तर्क के बोलते हैं : मनोज सिन्हा

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सांसद मनोज सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संसद में बेवजह बोलते हैं। इससे एक तो बहुमूल्य समय नष्ट होता है और वह हंसी का पात्र भी बने हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 12 Aug 2018 03:12 PM (IST)Updated: Sun, 12 Aug 2018 03:59 PM (IST)
राहुल गांधी संसद में बेवजह और बिना तर्क के बोलते हैं : मनोज सिन्हा

मेरठ (जेएनएन)। नरेंद्र मोदी सरकार में संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आज कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने मेरठ आए मनोज सिन्हा ने राहुल गांधी को संसद में बेवजह बोलने वाला शख्स बताया है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सांसद मनोज सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संसद में बेवजह बोलते हैं। इससे एक तो बहुमूल्य समय नष्ट होता है और वह हंसी का पात्र भी बने हैं। उनको अब तो धीर-गंभीर होना चाहिए। वह एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अमेठी से सांसद भी हैं। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे केन्द्रीय रेल राज्य मन्त्री मनोज सिन्हा ने कहा कि राफेल डील सरकार से सरकार के बीच हुई है। इसमें कोई बिचौलिया नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। वह बेवजह संसद में बोलते रहते हैं।

मॉब लिंचिंग देश की समस्या

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे विदेश मामलों के राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि मॉब लिंचिंग की समस्या सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि पूरे भारत में है। यह समस्या पूरे देश की है पश्चिमी उत्तर प्रदेश को ही क्यों कहा जाता है। इन मुद्दों पर राजनीति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.