भाजपाइयों ने फूंका पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला
मंगलवार को भाजपाइयों ने कमिश्नरी चौराहे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। भ्रष्टाचारी अधिकारियों को बचाने का लगाया आरोप।
By Taruna TayalEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 04:25 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 04:25 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। भाजपा मेरठ महानगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मंगलवार को कमिश्नरी चौराहे पर पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। साथ ही आरोप लगाया कि वह संविधान की धज्जियां उड़ा रहीं हैं। उनका आरोप है कि चिटफंड घोटाले में फंसी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय संविधान व सुप्रीम कोर्ट का अपमान किया है।
भ्रष्टाचारियाेें को बचा रहींं ममता
भाजपाइयों का आरोप है कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार में डूबे हुए अधिकारियों को बचाने का काम कर रही हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद सीबीआइ की टीम को बंधक बनाया। वह कोलकाता आयुक्त राजीव कुमार के आवास पर जांच से रोकने के लिए धरने पर बैठ गईं। उन्होंने मांग की कि ऐसी भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए।
राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने राष्ट्रपति को अपनी मांग को लेकर ज्ञापन भेजा। पुतला फूंकने में मुकेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष लोकेश प्रजापति, क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: Mamata Vs CBI: CJI ने कहा- सीबीआइ के सामने पेश हों पुलिस कमिश्नर, नहीं होगी गिरफ्तारी

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें