Move to Jagran APP

मकर संक्रांति पर दोपहर 12 बजे से पहले कर लें स्नान और दान

मकर संक्रांति मंगलवार को मनाई जाएगी। हालांकि शहर के कुछ मंदिरों में आज भी पूजा-अर्चना की गई। ज्योतिषविद् के अनुसार इस दिन पुण्य काल है।

By Ashu SinghEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 03:44 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 03:44 PM (IST)
मकर संक्रांति पर दोपहर 12 बजे से पहले कर लें स्नान और दान
मकर संक्रांति पर दोपहर 12 बजे से पहले कर लें स्नान और दान
मेरठ, जेएनएन। मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। हालांकि कई मंदिरों में सोमवार को भी आयोजन हुए। सूर्य धनु राशि से मकर राशि में 14 जनवरी की शाम 7.51 बजे प्रवेश करेंगे। पुण्य काल 15 को होने के कारण मकर संक्रांति का पर्व इसी दिन मनाया जाएगा।
महत्व
मकर संक्राति से सूर्य मकर से लेकर मिथुन राशि तक उन छह राशियों में गोचर करते हैं जिस ओर देवलोक है। इसलिए इस समय किया जप, तप, ध्यान और दान कई गुना फलदायी हो जाता है। मकर राशि के स्वामी शनि हैं, जो सूर्य के शत्रु माने जाते हैं। ज्योतिषविद् भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि मकर संक्रांति के पर्व पर सूर्योदय के समय अर्घ्य देने और उनके सम्मुख खड़े रहकर दस मिनट आराधना करने से हिम्मत, नेतृत्व क्षमता, लाभ, पितृ सुख, संपत्ति और धार्मिक फल प्राप्त होते हैं। मकर संक्रांति के पर्व पर उड़द की दाल, खिचड़ी, सब्जियों का दान करना चाहिए। पानी में तिल डालकर स्नान करने का विधान है।

शुभ समय
15 जनवरी को सूर्य मकर राशि में दोपहर 12 बजे तक रहेंगे। ज्योतिषविद् अनुराधा गोयल ने बताया कि श्रद्धालुओं को इससे पहले ही स्नान, ध्यान और दान कर लेना चाहिए। खिचड़ी खाने से और दान करने से ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है।
महापुण्य काल की अवधि - 7.19 से 9.02 बजे तक (कुल अवधि 1 घंटा 43 मिनट)।
मकर संक्रांति पर बढ़ेगी ठंड
मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड रहने के आसार हैं। रविवार की शाम से पहाड़ों से बर्फीली ठंड लेकर हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। इस पर्व पर आमतौर पर बारिश होती है लेकिन इस बार बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है। अगले दिनों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक जा सकता है।
तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव
जनपद के तापमान में तेजी से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से रात का पारा, शनिवार को 3.2 डिग्री बढ़ गया। जो कि 24 घंटे पहले 5 डिग्री पर था। रविवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। रविवार को दिन में ऊंचाई वाले बादल छाए रहे दिन में प्रदूषण का स्तर खतरे के सूचकांक के पार रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री रहा। शाम घिरने के साथ उत्तर पश्चिम हवाओं ने काफी हद तक धुंध को साफ किया।
ठंड का असर रहेगा बरकरार
तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो तीन दिनों तक ठंड का असर बरकरार रहने की संभावना जतायी है। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने अधिकतम तापमान 18 और 19 डिग्री, न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री के बीच रहेगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.