विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में विश्व स्तर का होगा मेजर ध्यानचंद विश्वविद्यालय, निर्माण के लिए काउंटडाउन शुरू

By Parveen VashishtaEdited By:
Published: Mon, 15 Nov 2021 07:00 AM (IST)

मेरठ में लोक निर्माण विभाग ने खेल विवि के निर्माण के क्रम में कंसलटेंट नियुक्त करने के लिए टेंडर जारी ...और पढ़ें

मेरठ में विश्व स्तर का होगा मेजर ध्यानचंद विश्वविद्यालय
मेरठ में विश्व स्तर का होगा मेजर ध्यानचंद विश्वविद्यालय

मेरठ, विनय विश्वकर्मा। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम से सलावा में बनने जा रहे खेल विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होने के साथ-साथ खेल विश्वविद्यालय का निर्माण विश्वस्तरीय होगा।

खेल विवि के निर्माण को कंसलटेंट नियुक्त करने के लिए टेंडर जारी

लोक निर्माण विभाग ने खेल विवि के निर्माण के क्रम में कंसलटेंट नियुक्त करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। शासन स्तर पर जारी किए गए टेंडर में देशभर से लगभग 21 कंसलटेंट कंपनियों ने भाग लिया। कंसलटेंट कंपनी विवि का स्ट्रक्चर व उसका प्लान तैयार करेगी। यह सभी देश की वो बड़ी कंपनियां हैं, जिन्होंने मणिपुर व गुजरात जैसे कई बड़े खेल विश्वविद्यालयों के निर्माण के लिए डिजाइन व तकनीकी सुझाव उपलब्ध कराए हैं। जल्द ही शासन स्तर पर कंसलटेंट कंपनी नियुक्त कर ली जाएगी। इस प्रक्रिया में लोक निर्माण विभाग ने रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (प्रस्ताव के लिए अनुरोध) के तहत कंपनियों की जानकारी मांगी थी। उधर, मेरठ के लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड भवन) ने आर्किटेक्चर ड्राइंग की सहायता से डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर मुख्य अभियंता (भवन सेल) लखनऊ को भेजी है। जिसमें विवि के निर्माण की लागत 574 करोड़ आंकलित की गई है। यह डीपीआर हरी झंडी मिलने के बाद शासन स्तर पर खेल निदेशालय को भेज दिया गया है। सरधना के सलावा में गंगनहर किनारे 36.98 एकड़ भूमि में खेल विवि का निर्माण प्रस्तावित है।

लखनऊ से होगी कंसलटेंट एजेंसी की नियुक्ति

खेल विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए नियुक्त की जाने वाली कंसलटेंट कंपनी लगभग 24 एकड़ में भवन निर्माण करेगी। इसके लिए कंपनी को लगभग 2.89 करोड़ की फीस भी दी जाएगी। लखनऊ से जारी हुए कंसलटेंट नियुक्त करने के लिए टेंडर रिक्वेस्ट फार प्रपोजल में इसकी पूरी जानकारी दी गई है। इसकी अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। जल्द ही कंपनी को चयनित कर लिया जाएगा।

यह होगी कंसलटेंट कंपनी की जिम्मेदारी

खेल विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग लखनऊ से कंसलटेंट की नियुक्ति करेगा। कंसलटेंट कंपनी ही डिटेल डिजाइन की रिपोर्ट तैयार कर मिट्टी आदि की जांच करेगी। कंसलटेंट नियुक्त होने के बाद साइट का निरीक्षण किया जाएगा। कंसलटेंट ही डिजाइन तैयार करने के बाद लोक निर्माण विभाग को इसे सौंपेगा। लोक निर्माण विभाग केवल निर्माण कार्य की निगरानी करेगा।

खेल अधिकारी की मौजूदगी में खुलेगा टेंडर

सलावा में खेल विश्वविद्यालय निर्माण के लिए लोनिवि ने कंसलटेंट नियुक्त करने के लिए टेंडर निकाला था। इसकी अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है। लोनिवि अधिकारियों का कहना है कि टेंडर को लोनिवि के अलावा शासन स्तर के खेल अधिकारी की मौजूदगी में ही खोला जाएगा। शासन ने इस संबंध में लिखित आदेश जारी किए हैं।

खेल विभाग के नाम दर्ज की गई भूमि

पूर्व में खेल विश्वविद्यालय के लिए सलावा में गंगनहर के किनारे ङ्क्षसचाई विभाग की 23.746 हेक्टेयर रकबा भूमि उपलब्ध थी। जिसे डीएम के पत्रांक 303 के अनुसार 30 जुलाई 2021 को बढ़ाकर 36.98 हेक्टेयर करते हुए खेल विभाग के नाम दर्ज कर दी गई।

खेल विश्वविद्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य -

विवि का नाम - मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय

भूमि - 36.98 हेक्टेयर भूमि अर्जित

स्थान - सलावा, सरधना (गंगनहर के किनारे)

लागत - 574 करोड़ (लोनिवि की डीपीआर के अनुसार)

टेंडर में शामिल कंसलटेंट कंपनी - 21

इन्होंने कहा

50 करोड़ से ऊपर के निर्माण कार्यों के लिए मुख्यालय से कंसलटेंट की नियुक्ति की जाती है। खेल विश्वविद्यालय के लिए एस्टीमेट, स्ट्रक्चर, प्लाङ्क्षनग आदि सभी कार्य नियुक्त की गई कंपनी की जिम्मेदारी पर ही होंगे। लोक निर्माण विभाग केवल इसकी मानिटङ्क्षरग करेगा।

-रविंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, मेरठ