Move to Jagran APP

आस्था और उत्साह से मना महर्षि वाल्मीकि का प्रकट दिवस

महर्षि वाल्मीकि का प्रकट दिवस आस्था और उत्साह से मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 04:00 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:04 AM (IST)
आस्था और उत्साह से मना महर्षि वाल्मीकि का प्रकट दिवस
आस्था और उत्साह से मना महर्षि वाल्मीकि का प्रकट दिवस

मेरठ,जेएनएन। महर्षि वाल्मीकि का प्रकट दिवस आस्था और उत्साह से मनाया गया। हवन-पूजन के साथ जगह-जगह भंडारा हुआ। रजबन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

loksabha election banner

घंटाघर स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा को सुबह के समय दूध से स्नान कराया गया। दिन भर माल्यार्पण करने वालों का तांता लगा रहा। शाम को महाआरती की गई। वाल्मीकि युवा शक्ति दल के नितिन बच्चन, संजीव कुमार एडवोकेट, पुनीत भराला, प्रवीन, नितिन टांक, कुलदीप चंदौला, सुमित वाल्मीकि, अंकित चिंडालिया आदि मौजूद रहे। सपा नेता विपिन मनोठिया ने घंटा घर स्थित प्रतिमा का अभिषेक किया। अमित बैनीवाल, अमित प्रधान, राहुल वर्मा, दीपक पार्चा, करन वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

प्रहलाद नगर पोदीवाड़ा में गुरु वाल्मीकि युवा मित्र मंडल भंडारा समिति ने हवन का आयोजन किया। इस अवसर पर पांच किलो का केक काटा गया। वरिष्ठ पदाधिकारी चौधरी सुंदरलाल भूरंडा, आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मित्तल ने महर्षि वाल्मीकि चित्र पर माल्यार्पण किया। बसपा नेता चतर सिंह जाटव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने हमें शिक्षित होने का संदेश दिया है। रामायण जैसा ग्रंथ लिख कर वह हमेशा के लिए अमर हो गए। बाबा साहब ने भी उन्हीं से प्रेरणा लेकर समाज में परिवर्तन लाने का काम किया। समिति के सुंदर लाल भुरंडा ने समाज को शिक्षित और संगठित होने की बात कही। इस मौके पर मनोज कुमार, कुलदीप छाबड़ा, उमेश पार्चा, अनुज गहलौत, मनोज चौधरी, देवी शरण, विपिन, सुदर्शन आदि मौजूद रहे।

रजबन स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर हिदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। संगठन के महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसा ग्रंथ लिखकर मर्यादित आचरण की सीख दी। अनूप रस्तोगी, नवनीत बालाजी, गुरमीत सिंह, रवींद्र चंद्रा आदि मौजूद रहे। रजबन से महर्षि वाल्मीकि भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा को फूलों से सजे भव्य रथ में विराजमान कराया गया। भजन और संदेश देते गीतों के गायन के साथ यात्रा निकली। यात्रा में आकर्षक झांकियां भी शामिल रही। रजबन के विभिन्न भागों से होते हुए यात्रा गुजरी। इसके महर्षि वाल्मीकि के प्रतिमा स्थल पर आरती और पूजन हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.